मोदी सरकार वादे पूरे करने में नाकाम रही, पूरे देश में छा रहा न्याय अभियान: राहुल गांधी
केरल के पथानापुरम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार पिछले पांच साल में किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही लेकिन अनिल अंबानी को राफेल सौदे से 30,000 करोड़ रुपए मिल गए।
लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। केरल के पथानापुरम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार पिछले पांच साल में किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही लेकिन अनिल अंबानी को राफेल सौदे से 30,000 करोड़ रुपए मिल गए।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री राष्ट्रवाद की बात करते हैं लेकिन उन्होंने सबसे बड़े रक्षा सौदे से ऐसे व्यक्ति को जोड़ा है जिसने एक भी विमान नहीं बनाया है। संघ पर हमला बोलते हुए कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि देश भाजपा-आरएसएस के हमलों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, "भाजपा/आरएसएस हम पर कितने भी हमले करें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम प्रेम एवं अहिंसा के जरिए आपको यह बताएंगे कि आप गलत हैं।
राहुल ने कहा, "पिछले पांच वर्ष में हमारे प्रधानमंत्री ने कई वादे किए। दो करोड़ रोजगार के अवसर की बात हो, बैंक खातों में 15 लाख रुपए जमा कराने की बात या किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की बात, हर जगह इस सरकार ने जनता को धोखा दिया है।"
राहुल ने पूछा कि कितने लोगों के खाते में प्रधानमंत्री के वादे के मुताबिक पैसे आए? उन्होंने राज्य के काजू किसानों से वादा किया कि सत्ता में आने पर वह उनसे जुड़े मुद्दे उठाएंगे । उन्होंने कहा, "हम काजू को एक व्यवहार्य विकल्प बनाने में मदद करने के लिए बातचीत शुरू करेंगे। गांधी ने कहा कि केरल से चुनाव लड़ना उनके लिए सम्मान की बात है। कांग्रेस अध्यक्ष इस बार उत्तर प्रदेश में अपने गढ़ अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह बुधवार को यहां अपने संसदीय क्षेत्र में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।"
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी की ओर से शुरू किया न्यायह्ण अभियान पूरे देश में छा गया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर न्याय थीम से जुड़ा एक नया वीडियो शेयर किया और लिखा, "अब होगा न्याय सिर्फ एक नारा नहीं है। यह भारत की जनता के साथ कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है। हमारे प्रचार अभियान का गीत पूरे भारत में बड़ा हिट साबित हुआ है। अब हम न्याय थीम का नया वीडियो पेश कर रहे हैं।"
कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए "अब होगा न्याय" का नारा दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में न्यूनतम आय योजना (न्याय) के तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के पांच गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए देने का वादा किया है।
#AbHogaNYAY is not just a slogan, it's the Congress party's commitment to the people of India. Our catchy campaign theme song has become a big hit across India. Here's a new video built around our NYAY theme. pic.twitter.com/a38EiyvJsO
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 16, 2019