आज़मगढ़ में अखिलेश के ख़िलाफ़ बीजेपी ने भोजपुरी अभिनेता निरहुआ को मैदान में उतारा

निरहुआ ने कुछ दिन पहले ही थामा था भाजपा का दामन, मैनपुरी से प्रेम सिंह होंगे मुलायम के सामने

Update: 2019-04-03 11:11 GMT

लखनऊ। बीजेपी ने बुधवार को छह और प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के पांच और महाराष्ट्र के एक प्रत्याशी का नाम है। भाजपा ने आजमगढ़ में अखिलेश के खिलाफ भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'  को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने फिरोजाबाद से डॉक्टर चंद्रसेन जादौन, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, मछलीशहर से वीवी सरोज को उम्मीदवार घोषित किया है। 


वहीं सांसद किरीट सोमैया का टिकट काट दिया है और उनकी जगह पर मनो़ज कोटक को मुंबई नॉर्थ ईस्ट से उम्मीदवार बनाया है। इस लिस्ट में किरीट सोमैया का नाम न होना सभी को चौंका रहा है। सोमैया के नाम पर शिव सेना ने आपत्ति जताई थी। वह मुंबई उत्तर-पूर्व से मौजूदा सांसद हैं। 

Similar News