उन्नाव। बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर रविवार दोपहर अपने समर्थकों के साथ हनुमंत जीव आश्रय पहुंचे। यहां उन्होंने घायल जानवरों को हरा चारा खिलाया। साथ ही पचास से अधिक जानवरों के बीच एक घंटा समय भी व्यतीत किया।
देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
इस दौरान उन्होंने हनुमंत जीव आश्रय के संस्थापक अखिलेश अवस्थी से जीव आश्रय के संचालन को लेकर चर्चा भी की। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने भविष्य में घायल व आवारा जानवरों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे हनुमंत्र जीव आश्रय को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।
शहर व उसके आसपास के क्षेत्र में सडक़ों पर आवारा घूमने वाले जानवर आए दिन हादसों का शिकार होकर घायल हो जाते हैं। ऐसे जानवरों को इलाज के साथ ही उन्हें आसरा मिल सके इसके लिए समाजसेवी अखिलेश अवस्थी द्वारा हनुमंत्र जीव आश्रय की स्थापना लगभग पांच माह पूर्व की गई थी। स्थापना के बाद से अब तक यहां सौ से अधिक गंभीर रूप से घायल जानवरों का सफलता पूर्वक इलाज किया जा चुका है।
जबकि मौजूदा समय में यहां 57 जानवर एेसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। यह वह जानवर हैं जो सडक़ व ट्रेन हादसों में घायल हो गए थे। लोगों की सूचना पर उन्हें हनुमंत्र जीव आश्रय लाया गया और उनका उपचार शुरू किया गया। पांच माह के अंतराल में ही हनुमंत जीव आश्रय ने नए आयाम स्थापित कर दिए हैं। इस बीच रविवार दोपहर बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर रविवार दोपहर हनुमंत जीव आश्रय पहुंचे।
यहां उन्होंने घायल जानवरों को खुद ही चारा खिलाने की इच्छा प्रकट की। इस पर हनुमंत्र जीव आश्रय के संस्थापक अखिलेश अवस्थी के साथ उन्होंने घायल जानवरों को हरा चारा खिलाया। यहां गाय के छोटे बच्चों को उन्होंने गुड़ भी खिलाया और उन्हें प्यार भी किया। लगभग एक घंटे तक वह गौशाला में मौजूद रहे जानवरों के बीच रहे।
इस बीच उन्होंने अखिलेश अवस्थी की जानवरों के प्रति प्रेम को सराहा भी। साथ ही आने वाले समय में हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। गौशाला में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ प्रेम सिंह सेंगर, अजीत सिंह अरोड़ा, राजेंद्र सिंह भदौरिया, गोलू सिंह, मयंक तिवारी आदि लोग मौजूद रहें।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।