विनोद शर्मा
स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क
वाराणसी। “वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा ही रोजगार का साधन है। इसके बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। सरकारी दफ्तर और विभाग को कम्प्यूटराइज्ड करने का काम चल रहा है। सरकार कैशलेश व्यवस्था की तरफ बढ़ रही है।” ऐसा कहना था, प्रदेश के पिछड़ा वर्ग जन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर का।
मंत्री राजभर राजातालाब स्थित भारत माता इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी में आयोजित उपाधि वितरण समारोह में मंत्री राजभर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति डा. पृथ्वीनाग ने संयुक्त रूप से सफल छात्र-छात्राओं को डिग्री बांटी।
डा. नाग ने कहा,“ उच्च शिक्षा से ही छात्र- छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल होता है। इसी के बल पर अपने मुकाम को पाया जा सकता है।”
इसके पहले संस्थान के प्राचार्य बंश नारायण शर्मा नेअतिथियों को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।