विधानसभा निपटा, कन्नौज में अब निकाय चुनाव की तैयारी

Update: 2017-03-15 20:16 GMT
कन्नौज 

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कन्नौज। विधानसभा चुनाव निपट चुका है। अब निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। चुनाव लड़ने वाले दावेदार सामने आने लगे हैं। वह क्षेत्रों में धीरे-धीरे निकलने भी लगे हैं।

कन्नौज जिले में तीन नगर पालिकाएं हैं। इसमें कन्नौज शहर, छिबरामऊ और गुरसहायगंज शामिल हैं। पांच नगर पंचायतें हैं। इसमें तिर्वागंज, सौरिख, तालग्राम, सिकंदरपुर और समधन है। कुल 316 बूथों पर चुनाव पिछली बार हुआ था। नगर निकाय क्षेत्रों की वोटर लिस्ट भी दुरूस्त हो चुकी है। संभावना है कि जल्द ही एक बार फिर वोट बनाने का अभियान चलेगा।

नगर पंचायत/नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद के लिए नए सिरे से आरक्षण होगा। वर्ष 2011 में जनगणना हुई थी, लेकिन वर्ष 2012 में चुनाव नए आरक्षण पर नहीं हो सके।‘‘
बिनीत कटियार, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, कन्नौज

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि पिछले चुनाव में चार चरण मतदान के लिए तय हुए थे। उसी हिसाब से नामांकन आदि प्रक्रिया भी हुई थी। सात जुलाई 2012 को मतगणना कराई गई थी। कन्नौज, औरैया और कानपुर देहात में लोकसभा उपचुनाव की वजह से अगस्त और सितम्बर 2012 में चुनाव प्रक्रिया चली थी। उन्होंने बताया कि चुनाव नए हिसाब से होना है।

इस बारे में बात करने पर कन्नौज के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने कहा कि ‘वोटरलिस्ट का एक बार फिर अप्रैल में रिवीजन होगा। ऐसे निर्देश निर्वाचन आयोग से मिले हैं। नगर पंचायत/नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद के लिए नए सिरे से आरक्षण होगा। वर्ष 2011 में जनगणना हुई थी, लेकिन वर्ष 2012 में चुनाव नए आरक्षण पर नहीं हो सके।‘‘

Similar News