महाराष्ट्र के केले को टक्कर दे रहा फैजाबाद का केला 

Update: 2017-06-02 15:43 GMT
फैजाबाद के किसान भी केले की खेती से कमा रहें अच्छा मुनाफा।

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के किसान अब केले की खेती भी करने लगे हैं। यहां के किसान केले की खेती करके लाखों कमा रहे हैं। देश में केला एक महत्वपूर्ण फसल है। केले की सबसे ज्यादा खेती महाराष्ट्र के भुसावल में होती है, लेकिन अब फैजाबाद के किसान भी केले की खेती कर रहे हैं।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

फैजाबाद के सोहावल ब्लाक के मगलसी, मानधाता का पुरवा, सरांयनामू दिगम्बरपुर, बली का पुरवा, अरकुना, आदि दर्जनों गाँवों के लोग अब गन्ने की खेती छोड़कर केले की खेती कर रहे हैं, जिससे वह लाखों कमा रहे हैं।

बलि का पुरवा के पंकज कुमार (30 वर्ष) कहते हैं, “हम कई वर्षों से केले की खेती कर रहे हैं। पहले गन्ने की खेती करते थे, लेकिन उसमें ज्यादा मुनाफा नहीं होता था। केले की खेती में गन्ने से ज्यादा कमाई हो जाती है।” वहीं इसी गाँव के अवधेश कुमार वर्मा (35 वर्ष) बताते हैं, “केले की खेती में बाकी खेती से ज्यादा मुनाफा होता है। हम लोग केले की खेती में शुरुआत में दो फसल ले लेते हैं। केले की रोपाई करते समय मूली या धनिया की बुवाई कर देते हैं, जिससे शुरुआती लागत निकल आती है।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News