विधायक सतीश शर्मा ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं 

Update: 2017-03-26 21:36 GMT
दरियाबाद विधानसभा के विधायक सतीश शर्मा ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं 

सतीश कश्यप, कम्युनिटी जर्नलिस्ट

बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक और मण्ड़ल में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले विधायक सतीश शर्मा काफी एक्शन में है। उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।

विधायक जी के घर पर सुबह छह बजे से लोगों का जमावड़ा शुरू हो जाता है और बिना किसी भेदभाव के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐजेंड़ा सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम करते नजर आये। सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक घर पर जनता की समस्याओं को सुनते है और नोट भी करते है और उसके बाद फील्ड वर्क पर गाँव कि समस्या को सुनते हैं।

विधायक जी ने जनता से साफ कहा है मैं आपका कार्य करता हूँ विधायक बाद में हूँ आप बे झिझक होकर अपनी समस्या कहे सकते है| उसमें किसी के साथ कोई भेद भाव नहीं किया जायेगा। वो चाहे किसी धर्म का हो क्योंकि वो जनता मेरी अपनी है। इसी बीच कई जगह का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों से मिलकर गरीबों की जो समस्या हो उसे जल्द से जल्द निपटाने को कहा। आधिकारी किसान और गरीबो गरीबों के साथ सहूलियत से पेश आने की हिदायत भी दी।

Similar News