स्वयं फेस्टिवलः पुलिस की नई योजनाओं के बारे में किया जाएगा जागरूक

Update: 2016-11-30 17:02 GMT
दो दिसम्बर को कानपुर देहात में कार्यक्रम की शुरुआत अकबरपुर ब्लॉक के अहिल्याबाई हॉल्कर इंटर कॉलेज में सुबह 11:30 बजे दीप प्रज्वलन करके की जाएगी।

लखनऊ। गाँव कनेक्शन की चौथी वर्षगाठ पर उत्तर प्रदेश के 25 ज़िलों में स्वयं फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इन जिलों में 02 दिसम्बर से 08 दिसम्बर तक कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन 25 ज़िलों में कानपुर देहात भी शामिल किया गया है जहां 02 दिसम्बर को कार्यक्रम का सिलसिला सुबह 10 बजे शुरू होगा जो दोपहर दो बजे समाप्त होगा।

दो दिसम्बर को कानपुर देहात में कार्यक्रम की शुरुआत अकबरपुर ब्लॉक के अहिल्याबाई हॉल्कर इंटर कॉलेज में सुबह 11:30 बजे दीप प्रज्वलन करके की जाएगी, उसके बाद आबॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में जिन लेगों ने अपने क्षेत्र मे समाज के लिए कुछ अच्छा किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा, तथा उसके बाद कानपुर के पास हुए रेल हादसे में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक यूपी पुलिस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें डायल 100, 1090, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, साइवर क्राइम, EFIR और पावर एंजिल के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

क्या है 1090?

प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वूमेन पावर लाइन 1090 की स्थापना की गयी है | दिनांक 15/11/2012 से यह सेवा काम कर रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में वूमेन पावर लाइन ने अपनी एक अलग पहचान बनायी है।

वूमेन पावर लाइन 1090 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वर्ष 2014 में “Women Security App 1090” सेवा भी प्रारम्भ की गयी है, जिसके अत्यन्त सकारात्मक परिणाम सामने आये है और इस सेवा से महिलाओ और लड़कियों में सुरक्षा की भावना बलवती हुई है।

क्या है डायल 100?

शासन द्वारा 100 नंबर डायल सिस्टम को और अधिक व्यापक रूप से लागू किये जाने की योजना बनाई गई है| इसके लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक केन्द्रीयकृत प्रणाली का विकास किया गया है जो कॉलसेंटर की तरह काम करता है। इस कॉलसेंटर को मिलने वाली सभी कॉल्स रिकॉर्ड होंगी और यह वायरलेस, मोबाइल और इंटरनेट आदि से जुड़ा होगा।

इसके बाद 1 बजे से 2 बजे तक स्किल डेवलेपमेंट से संबन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत करियर काउंसलर के द्वारा छात्र-छात्राओं को भविष्य में होने वाली परिक्षाओं के तौयारी करने के बारे में बताया जाएगा।

Similar News