गेहूं की फसल को चूहों से सुरक्षित रखने के लिए करें ये उपाय

Update: 2017-03-18 15:37 GMT
गेहूँ की हो या गन्ने की फसल, दोनों ही फसलों में चूहों का आतंक होता है।

अमरकांत, स्वयं प्राजेक्ट डेस्क

बरेली। गेहूँ की हो या गन्ने की फसल, दोनों ही फसलों में चूहों का आतंक होता है। फसलों के आलावा घर में अनाज भण्डारण में भी चूहे काफी नुकसान करते हैं। चूहे किसानों को भी फसल में नुकसान पहुंचाते हैं।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कई किसान जो चूहों के बचाव के लिए रासायनिक दवाओं का प्रयोग करते हैं, वो भी कुछ हद तक ही कारगर होता है। आर्दश इंटर कॉलेज अटामंडा के प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार विश्नोई, जो कृषि विज्ञान के प्रवक्ता भी हैं, बताते हैं कि चूहों को रोकना आसान नहीं है। विश्नोई ने बताया कि चूहे को रोकने के सरलतम और घरेलू उपचार किये जा सकते हैं जो पूर्णतया सुरक्षित भी हैं।

यह कर सकते हैं उपाय

  • चूहे को मीठा पसंद होता है। किसान खेतों में हो या घर पर, अनाज भण्डारण गृह में जलेबी का पाक जो आसानी से मिल जाता है, जलेबी के पाक में रूई की छोटी-छोटी गोली बना कर डूबा दें। जब वो गोलियां पूरी तरह से भीग जाएँ तो चूहों के बिल के पास रख दें। चूहा उसे आसानी से खा लेता हैं। वह रूई की गोली चूहे की आँतों में फंस जाती है। कुछ समय के बाद चूहे की मौत हो जाती है।
  • प्याज की खुशबू चूहों से बर्दाश्त नही होतीं। इसलिए उन जगहों पर प्याज के टुकड़े डाल दें, जहाँ से चूहे आते हैं।
  • लाल मिर्च खाने में प्रयोग होने वाली लाल मिर्च चूहों को भगाने के लिए काफी कारगर है। जहां से चूहें ज्यादा आते हैं, वहां पर लालमिर्च का पाउडर डाल दें।
  • इंसानों के बाल से भी चूहे भागते हैं। क्योंकि इसको निगलने से इनकी मौत हो जाती है इसलिए इसके नजदीक आने से ये काफी डरते हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News