लॉकडाउन में नौकरी छोड़कर गाँव लौटे युवा यहाँ कर रहे हैं कमाल
Manoj Choudhary | May 12, 2023, 06:11 IST
हाल के दिनों तक बिहार के हुसैनपुर गाँव की लगभग आधी युवा आबादी काम की तलाश में बड़े शहरों की ओर पलायन कर गई थी। लेकिन कोविड 19 महामारी के दिनों में मज़बूरन उन्हें घर लौटना पड़ा। आज ये युवा अपने दम पर अब यहाँ रेस्टोरेंट या साइबर कैफ़े जैसा काम शुरू कर बड़े शहरों की तुलना में बेहतर कमाई कर रहे हैं।
लॉकडाउन में नौकरी छोड़कर गाँव लौटे युवा यहाँ कर रहे हैं कमाल