MP Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खातों में इस तारीख को आएंगे ₹1500! नहीं कराया ये काम तो अटक जाएगी 36वीं किस्त, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
Gaon Connection | May 12, 2026, 11:33 IST
लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जल्द ही महिलाओं के खातों में आ सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को ₹1500 की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। ई-केवाईसी कराना बहुत जरूरी है। ई-केवाईसी न कराने पर किस्त रुक सकती है। लाखों महिलाओं को तुरंत ई-केवाईसी पूरी करानी चाहिए।
Ladli Behna Yojana
मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर है। योजना की 36वीं किस्त जल्द ही महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई, बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500-1500 की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेज सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नरसिंहपुर में तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इस बीच लाखों महिलाओं के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि अगर उन्होंने अभी तक e-KYC नहीं कराई है तो उनकी किस्त अटक सकती है। सरकार पहले भी साफ कर चुकी है कि लाभार्थियों का वेरिफिकेशन जरूरी है और दस्तावेज अधूरे होने पर भुगतान रोका जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, e-KYC अधूरी होने की वजह से 1 लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटाए गए हैं। ऐसे में जिन महिलाओं ने अब तक अपना वेरिफिकेशन पूरा नहीं कराया है, उन्हें तुरंत यह काम करा लेना चाहिए। कई महिलाओं की पिछली किस्तें भी दस्तावेजों और आधार लिंकिंग की समस्या की वजह से अटक चुकी हैं। इस बार भी सरकार लाभार्थियों का डेटा मिलान कर रही है।
अगर आप योजना का लाभ ले रही हैं और चाहती हैं कि 36वीं किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में पहुंच जाए, तो e-KYC जरूर पूरी करा लें।
किस्त जारी होने के बाद महिलाएं ऑनलाइन भी अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं।
तरीका:
अभी योजना में नए आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। फिलहाल केवल पहले से जुड़ी पात्र महिलाओं को ही इसका लाभ मिल रहा है। सरकार की ओर से अभी नए आवेदन शुरू करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
1 लाख से ज्यादा महिलाओं की रुक सकती है किस्त
तुरंत करा लें e-KYC, वरना खाते में नहीं आएंगे ₹1500
घर बैठे ऐसे करें e-KYC
- सबसे पहले समग्र पोर्टल पर जाएं
- e-KYC विकल्प पर क्लिक करें
- समग्र ID दर्ज करें
- मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें
- आधार कार्ड से वेरिफिकेशन पूरा करें
- इसके बाद आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं
तरीका:
- आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in खोलें
- “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें
- समग्र ID या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
- OTP भरें
- स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी