गांव में रहकर शेयर बाज़ार में लगाना चाहते हैं पैसा? जानिए कितना जोखिम और कितना फायदा? शुरुआत में न करें ये 5 गलतियां
Umang | May 11, 2026, 18:24 IST
गांवों में शेयर बाजार में निवेश का चलन तेजी से बढ़ रहा है। मोबाइल और इंटरनेट की मदद से किसान, दुकानदार और युवा भी अब शेयर बाजार और एसआईपी में पैसा लगा रहे हैं। डिमैट खातों की संख्या में वृद्धि इसका प्रमाण है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि समझदारी और जानकारी के साथ निवेश करें।
गांव से ही शुरू कर सकते हैं शेयर बाजार में निवेश
कुछ साल पहले तक गांवों में शेयर बाजार का नाम सुनते ही लोगों को लगता था कि यह अमीर लोगों या बड़े शहरों का खेल है लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है। मोबाइल, इंटरनेट और UPI ने गांवों तक निवेश का रास्ता खोल दिया है। आज किसान, दुकानदार, छात्र और नौकरी करने वाले युवा भी गांव में बैठकर मोबाइल से शेयर बाजार और SIP में निवेश कर रहे हैं। भारत में निवेशकों की बढ़ती संख्या इसका सबसे बड़ा संकेत है। वित्त मंत्रालय और SEBI के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2025 तक देश में डिमैट अकाउंट की संख्या 21.6 करोड़ के पार पहुंच गई। इनमें बड़ी संख्या छोटे शहरों और गैर-मेट्रो इलाकों के निवेशकों की है। यानी अब शेयर बाजार केवल मुंबई-दिल्ली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांवों तक पहुंच चुका है। लेकिन सवाल यह है कि क्या गांव में रहने वाला आम आदमी सुरक्षित तरीके से निवेश कर सकता है? कितना पैसा चाहिए? और सबसे जरूरी- इसमें फायदा ज्यादा है या जोखिम?
जब कोई कंपनी अपने कारोबार के लिए आम लोगों से पैसा जुटाती है तो वह अपने छोटे-छोटे हिस्से बेचती है जिन्हें शेयर कहा जाता है। अगर आपने किसी कंपनी का शेयर खरीदा तो आप उस कंपनी में छोटे हिस्सेदार बन जाते हैं। कंपनी बढ़ेगी तो आपका पैसा बढ़ सकता है, लेकिन कंपनी कमजोर हुई तो नुकसान भी हो सकता है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के अनुसार शेयर बाजार में निवेश के साथ जोखिम और रिटर्न दोनों जुड़े रहते हैं इसलिए निवेश हमेशा समझदारी और जानकारी के साथ करना चाहिए।
अब निवेश शुरू करने के लिए बड़े ऑफिस या एजेंट के पास जाने की जरूरत नहीं है। गांव में बैठकर मोबाइल से पूरा काम हो सकता है। आज Groww, Zerodha, Upstox और कई बैंक Video KYC के जरिए कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन अकाउंट खोलने की सुविधा दे रहे हैं।
इसके लिए जरूरी हैं-
कई लोगों का लगता है कि शेयर बाजार में लाखों रुपये चाहिए लेकिन असलियत इससे बिल्कुल अलग है। आप, 100 रुपये से SIP शुरू कर सकते हैं और 100 रुपये या इससे कम में भी शेयर खरीद सकते हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक देश में करोड़ों छोटे निवेशक अब म्यूचुअल फंड और SIP के जरिए निवेश कर रहे हैं। जून 2025 तक म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में 24 करोड़ से ज्यादा फोलियो थे जिनमें 91% हिस्सेदारी रिटेल निवेशकों की थी।
गांवों में कई लोग सोशल मीडिया या यूट्यूब देखकर सीधे शेयर खरीद लेते हैं और फिर नुकसान उठाते हैं। इसलिए बिना जानकारी के निवेश नहीं करना चाहिए।SEBI नए निवेशकों को बिना जानकारी के ट्रेडिंग और Futures & Options जैसे जोखिम वाले निवेश से बचने की सलाह देता है।
विशेषज्ञों के अनुसार नए निवेशकों के लिए SIP सबसे आसान तरीका माना जाता है क्योंकि:
वित्त मंत्रालय के मुताबिक दिसंबर 2025 तक 3.5 करोड़ से ज्यादा म्यूचुअल फंड निवेशक गैर-मेट्रो शहरों और छोटे कस्बों से थे। यानी अब गांवों में भी लो SIP कर रहे हैं और शेयर खरीद-बेच रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में गांवों से निवेशकों की संख्या और तेजी से बढ़ेगी। लेकिन शेयर बाजार को “जल्दी पैसा कमाने” का तरीका समझना सबसे बड़ी गलती हो सकती है।
डिस्क्लेमर: 'गाँव कनेक्शन' किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
पहले समझिए शेयर बाजार आखिर है क्या?
गांव में रहकर निवेश शुरू करने के लिए क्या चाहिए?
इसके लिए जरूरी हैं-
- बैंक अकाउंट
- PAN कार्ड
- Aadhaar कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- स्मार्टफोन और इंटरनेट
- Demat और Trading Account
सबसे बड़ी गलतफहमी
शेयर बाजार में रिस्क भी होता है
गांव के नए निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित शुरुआत क्या मानी जाती है?
- छोटी रकम से शुरुआत हो जाती है
- धीरे-धीरे निवेश की आदत बनती है
- बाजार गिरने पर भी औसत लागत कम होती रहती है
- लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है
गांवों में तेजी से बढ़ रहे निवेशक
निवेश शुरू करने से पहले ये 5 बातें जरूर याद रखें
- जल्दी अमीर बनने के लालच से बचें
- सोशल मीडिया टिप्स पर आंख बंद करके भरोसा न करें
- शुरुआत हमेशा छोटी रकम से करें
- पूरी बचत एक ही शेयर में न लगाएं
- पहले सीखें, फिर निवेश बढ़ाएं
गांव के लोगों के लिए नया मौका, लेकिन समझदारी जरूरी
डिस्क्लेमर: 'गाँव कनेक्शन' किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।