पिछले 10 वर्षों में ऐसे बदलता गया iPhone, जानिए कैसा रहा 10 साल का सफर

vineet bajpaivineet bajpai   14 Sep 2017 4:42 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पिछले 10 वर्षों में ऐसे बदलता गया iPhone, जानिए कैसा रहा 10 साल का सफरआईफोन

लखनऊ। एप्पल ने 29 जून, 2007 को अपना पहला फोन iPhone लॉन्च किया था। एक-एक साल का सफर तय करते हुए इसे 10 साल पूरे हो चुके हैं। बुद्धवार को एप्पल ने iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X फोन लॉन्च किये। लेकिन क्या आपको पता है एप्पल का 10 साल का सफर कैसा रहा, फोन में क्या- क्या बदलाव हुए, आइये हम आपको बताते हैं।

एप्पल के CEO स्टीव जॉब्स ने तीन डिवाइस के कॉम्बिनेशन के साथ पहला आईफोन लॉन्च किया था। यानी इसमें टच स्क्रीन आईपॉड, रिवॉल्युशनरी मोबाइल फोन और ट्रूली मोबाइल वेब ब्राउजर शामिल था। इस आईफोन में 3.5 इंच की स्क्रीन दी गई थी, जिसका 320x480 पिक्सल रेजोल्यूशन डिस्प्ले था। उस वक्त का ये किसी भी स्मार्टफोन की बेस्ट डिस्प्ले स्क्रीन थी। फोन में 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया था। वहीं, इसकी इंटरनल मेमोरी 8GB थी। इसमें थर्ड पार्टी ऐप्स इन्स्टॉल नहीं कर सकते थे। यानी इसके लिए कंपनी ने अपना अलग ऑपरेटिंग सिस्टम बनाया था।

ये भी पढ़ें : हिंदी दिवस : हिंदी के बारे में कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर आपको अच्छा लगेगा

एप्पल ने अपना दूसरा स्मार्टफोन साल 2008 में लॉन्च किया था। इसकी खास बात थी कि ये 3G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता था। यानी इसमें ज्यादा स्पीड से काम किया जा सकता था। इसके साथ, कंपनी ने नया ऐप स्टोर भी लॉन्च किया।

आईफोन 3GS को अपग्रेड करके मार्केट में पेश किया गया। इसमें कंपनी ने 3.2 मेगापिक्सल कैमरा दिया था। हालांकि, फोटो के कंपेरिजन में इससे बनाया गया वीडियो बेहतर नहीं था। इसमें वॉइस कंट्रोल (सिरी) के साथ एक्स्ट्रा स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया। फोन का 3.5 इंच स्क्रीन ही थी, जिसका डिस्प्ले रेजोल्यूशन 320x480 पिक्सल था।

आईफोन 3GS को थोड़ा सा अपग्रेड कर आईफोन 4 लॉन्च किया गया। हालांकि, इसका डिजाइन फ्लैट था। इसके साथ, इसमें हाई रेजोल्यूशन रेटिना डिस्प्ले स्क्रीन दी गई थी, जो 640x960 पिक्सल क्वालिटी को सपोर्ट करती थी। फोन में 5 मेगापिक्सल कैमरा था, जो HD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता था।

ये भी पढ़ें : जानिए क्या है सोलर पंप योजना, कैसे ले सकते हैं इसका लाभ

उसके बाद एप्पल ने पिछले मॉडल में 'S' जोड़ते हुए iPhone 4S लॉन्च किया, क्योंकि यूजर्स की दिलचस्पी इसके फीचर्स में बढ़ती जा रही थी। ऐसे में कंपनी ने इस बार इसमें अपना नया A5 प्रोसेसर दिया, जो ज्यादा फास्ट था। साथ ही, इसमें ग्राफिक्स की क्वालिटी को ज्यादा बेहतर कर दिया गया। कंपनी का ये नया मॉडल 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आया। जो फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता था। इसके साथ, अपने ऑपरेटिंग सिस्टम iOS को भी अपग्रेड कर दिया गया।

6 आईफोन हैंडसेट बनाने के बाद कंपनी ने डिसाइड किया कि वो नए आईफोन की स्क्रीन साइड और उसके रेशियो पर काम करेगी। ऐसे में साल 2012 में जब आईफोन 5 लॉन्च किया गया, तो वो 4 इंच स्क्रीन के साथ आया। ये 640x1136 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती था। यानी पिछले आईफोन की तुलना में इस बार 20 प्रतिशत स्क्रीन को बढ़ा दिया गया। कंपनी ने 18 सितंबर को iOS 7 लॉन्च किया। जिसके चलते ये मॉडल लोगों को बहुत पसंद आया।

पूरे एक साल के बाद कंपनी ने आईफोन के दो नए मॉडल iPhone 5S और iPhone 5C को लॉन्च किया। दोनों स्मार्टफोन में दो बड़े अंतर थे वो थे कीमत। 5C को कंपनी ने सस्ता मॉडल बनाया था। हालांकि, देखने में दोनों मॉडल एक जैसे थे। कंपनी के लिए 5C मॉडल फ्लैगशिप साबित हुआ। इन फोन में ज्यादा पावर वाली बैटरी के साथ कैमरा दिया गया था। इतना ही नहीं, इसमें फिंगरप्रिंट का ऑप्शन भी दिया। एप्पल ने iOS 7 में कुछ सुधार कर दिए, जिसके बाद इसकी डिमांड बढ़ गई।

ये भी पढ़ें : देसी जुगाड़ : खेत हो या किचन, घंटों का काम मिनटों में करती हैं ये मशीनें, देखिए वीडियो

iPhone 5C और iPhone 5S में कंपनी ने कुछ बदलाव किए थे, लेकिन साल 2014 में उसने अपने नए स्मार्टफोन आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस को दमदार फीचर्स और हार्डवेयर के साथ लॉन्च किया। आईफोन 6 में 4.7 इंच स्क्रीन दी गई, जो 750x1334 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती थी।

दूसरी तरफ, आईफोन 6 प्लस में 5.5 इंच स्क्रीन दी गई, जो 1080x1920 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती थी। हालांकि, स्क्रीन के अलावा कई फीचर्स दोनों में एक जैसे थे। इसमें नया A8 प्रोसेसर दिया गया। इनमें 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया। हालांकि, दोनों मॉडल की बैटरी में अंतर था।

एप्पल ने iPhone 7 और 7 Plus के मॉडल 16 सितंबर, 2016 को लॉन्च किए थे। पहली बार कंपनी डुअल रियर कैमरा के साथ स्मार्टफोन लेकर आई। iPhone 7 Plus में एप्पल ने दो रियर कैमरा दिए थे।

साथ ही, कंपनी ने पहली बार 16GB इंटरनल मेमोरी को खत्म करते हुए 32GB मेमोरी वेरिएंट से शुरुआत की।

ये भी पढ़ें : सैमसंग ने लॉन्च किया ‘गैलेक्सी नोट 8’, जानें क्या हैं इसके फीचर्स

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.