0

लैंटाना के पौधों से बनाएं बहुउपयोगी सामान

गाँव कनेक्शन | Jul 30, 2019, 12:45 IST
Share
#Baat Pate Ki
लैंटाना, एक ऐसा पौधा जिसके तने से लेकर पत्तियां और फूल भी इस्तेमाल में लाये जा सकते हैं। सुन्दर सा पौधा लैंटाना, जिसे एक बार खेत में लगा देने के बाद वहां से हटाना बहुत मुश्किल होता है। इसे जितना काटेंगे ये उतनी तेजी से बढ़ता है। लैंटाना खेत की जैव विविधता को खत्म कर देता है। जमीन के जिस हिस्से पर ये एक बार फैल जाता है वहां कोई दूसरा पौधा नहीं उगाया जा सकता है। मधुमक्खियां भी इसके फूल को शहद के लिए इस्तेमाल में नहीं लातीं। इसकी लकड़ियों को जलाया नहीं जा सकता है। सूखने के बाद इसकी लकड़ियां गल जाती हैं।

लैंटाना के पौधों से बनाएं बहुउपयोगी सामान

डॉक्टर सौरभ, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बताती हैं, लैंटाना के पौधे से कई तरह के उपयोगी सामान बनाये जा सकते हैं। चूड़ियों का स्टैंड, हैंगर्स, बटन और झुमके जैसी और भी बहुत से चीज़ें लैंटाना के पौधों से बनाई जा सकती हैं। ये ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा साधन हो सकता है। इन उपायों से किसानों की भी समस्या दूर हो सकती है क्योंकि लैंटाना मेढ़ ख़राब कर देता है।

लैंटाना की पत्तियों का पाउडर बना कर इन्हें अगरबत्ती बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खुशबूदार पत्तियों से बनी अगरबत्तियां वातावरण सुगंधित कर देती हैं। इसकी लकड़ियों को इस्तेमाल करने के एक घंटे पहले उबालना होता है, जिससे लकड़ियों में लचक आ जाये और इन्हें आसानी से घुमाया जा सके।

ये भी पढ़ें: केले की खेती पूरी जानकारी, कब और कैसे करें खेती

Tags:
  • Baat Pate Ki
  • Lantana
  • Lantana in India

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2026 All Rights Reserved.