Budget 2026: इस बार पशुपालन और उससे जुड़े व्यवसाय के लोगों को क्या मिला?

Divendra Singh | Feb 01, 2026, 11:47 IST
Share
Union Budget 2026 Live News Updates: देश की एक बड़ी आबादी पशुपालन से जुड़ी हुई है, ऐसे में पशुपालन और डेयरी विभाग को मिलने वाले बजट पर हर किसी नज़रें हैं, चलिए जानते हैं इस बार इसे क्या मिला और इससे किसे फ़ायदा होगा।
पशुपालकों के लिए सब्सिडी कार्यक्रम।
पशुपालकों के लिए सब्सिडी कार्यक्रम।
केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी को संसद में पशुपालन और डेयरी विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र में पशु चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए पूंजी सब्सिडी सहायता योजना की शुरूआत की जाएगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में Veterinary और Paraveterinary अस्पतालों के आधुनिकिकरण किया जाएगा।

'मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां' बढ़ेंगी। पैरावेट स्टाफ के लिए नए ट्रेनिंग सेंटर, ताकि गाँव में ही मिले इलाज। पशु अस्पतालों में डिजिटल डायग्नोस्टिक सेवाओं का भी होगा विस्तार।

पशुपालन क्षेत्र को इस वर्ष रिकॉर्ड स्तर का 6153 करोड़ रुपए का बजटीय समर्थन मिला है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालकों की आय सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम है।
इससे पहले 2025-26 में पशुपालन और डेयरी विभाग को 4850 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। ये इतिहास में इस विभाग को मिला सबसे अधिक बजट था। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में केंद्र सरकार ने पशुपालन और डेयरी विभाग को 4521.24 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

ये भी पढ़ें: Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं हैं बजट
Tags:
  • आज का बजट लाइव
  • निर्मला सीतारमण बजट 2026
  • आज बजट कितने बजे पेश होगा
  • Budget 2026 time
  • केंद्रीय बजट 2026-27
  • Union Budget Today Hindi
  • Budget speech time India
  • बजट 2026 हिंदी समाचार
  • Budget highlights Hindi
  • आयकर बजट 2026