कोविड़-19: देश में 24 घंटे में सामने आए 90 हजार के करीब नए मामले, 11 राज्यों के लिए 'चेतावनी'

भारत कोरोना की दूसरी लहर के चपेट में हैं। पिछले 24 घंटे में 714 लोगों की मौत हुई है, 11 राज्यों को विशेष चिंता विषय के रुप में चिन्हिंत किया गया है

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कोविड़-19: देश में 24 घंटे में सामने आए 90 हजार के करीब नए मामले, 11 राज्यों के लिए चेतावनी

3 फरवरी से 3 अप्रैल तक 11 राज्यों में कोविड-19 केस का ग्राफ- साभार- स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 यानि कोरोना महामारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 89,129 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा मामले (47,913) अकेले महाराष्ट्र से दर्ज किए गए हैं। सभी राज्यों के साथ कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के दौरान कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने महाराष्ट्र,कर्नाटक, छत्तीसगढ और यूपी समेत 11 राज्यों को 'गंभीर चिंता का विषय' के रुप में वर्गीकृत किया है।

भारत कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में है। देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6,58,909 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 44,213 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। पूरे देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो 77.3 प्रतिशत के लिए पांच राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब से हैं। सबसे बद्तर हालात महाराष्ट्र के हैं। देशभर में कुल सक्रिय मामलों में आधे से अधिक (59.36 प्रतिशत) अकेले महाराष्ट्र से हैं। ये जानकारी स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय की तरफ से 3 अप्रैल को जारी एक बयान में दी गई है।

ये भी पढ़ें- कोरोना से बचने के लिए लोगों ने जमकर खाया च्वनप्राश, गिलोय, खूब पिया काढ़ा, 49 फीसदी ने इम्युनिटी बूस्टर पर खर्च किए ज्यादा पैसे

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में से 77 फीसदी से ज्यादा सिर्फ पांच राज्यों से हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 714 लोगों की मौत हुई है जबकि 44,202 रिकवरी दर्ज की गई है। भारत में कोरोना का राष्ट्रीय रिवकरी दर 93.36 है। इस दौरान जिनकी मौत हुई उनमें से 85.85 फीसदी लोग देश के 6 राज्यों से तालुक रखते थे। पिछले 24 घंटों में तेरह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कोई भी कोविड-19 मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। इनमें ओडिशा, असम, लद्दाख (केन्द्र शासित प्रदेश), दमन और दीव तथा दादर और नागर हवेली, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय में कैबिनेट सचिव राजीब गौबा ने सभी राज्यों में और केंद्रशाषित प्रदेशों में कोविड-19 की स्थिति की शनिवार को समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने "गंभीर चिता का विषय" वाले राज्यों में जांच में तेजी लाने, कंटेंनमेंट क्षेत्र में सख्ती, कांट्रैक्ट ट्रैसिंग में तेजी और कोविड-19 गाइडलाइऩ के पालन में सख्ती लाने के निर्देश दिए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत 8 राज्य़ों में रोज के नए मामलों में तेजी दर्ज की गई है।

संबंधित खबर- भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप, दुनियाभर में तेजी से फैल रहा वायरस

देश भर में दर्ज किए गए कोरोना के नए केस में से 71 फीसदी मामले इन 8 राज्यों से हैं। ग्राफ-स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

एक तरफ कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं तो दूसरी तरफ कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई भी तेज हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में टीकाकरण की संख्या 7.3 करोड़ से अधिक हो गई है। टीकाकरण अभियान (2 अप्रैल, 2021) के 77वें दिन 30,93,795 वैक्सीन की खुराक दी गई, जिसमें 35,624 सत्रों में 28,87,779 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया जबकि 2,06,016 लाभार्थियों को दूसरी खुराक के लिए टीका लगाया गया।

COVID19 covid 19 vaccine #healthcare #story 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.