धान के समर्थन मूल्य को लेकर जिलों में चल रहा है प्रदर्शन

Akash Singh | Dec 05, 2017, 17:46 IST
Share
गन्ना समर्थन मूल्य
धान के समर्थन मूल्य को लेकर जिलों में चल रहा है प्रदर्शन 
धान के समर्थनमूल्य को ले कर गन्ना कार्यालय में किसानों का धरना चल रहा है और जब तक उनकी समस्या का समाधान नही होगा धरना नही हटेगा और भी जिले में कई जगहों पर किसान धरना दे रहे है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर चार बजे तक धान खरीद नहीं हुई तो वह लोग लखनऊ की ओर बढ़ेंगे और अपना आंदोलन तेज कर देंगे।

जो किसान लोग इसमें शामिल होने आ रहें हैं, प्रदर्शनकारी उनके साधन का मुहं लखनऊ की तरफ करके खड़े करवा रहें हैं।

धान के समर्थनमूल्य को ले कर गन्ना कार्यालय में किसानों का धरना चल रहा है आपको बताते चलें कि, नवंबर में राज्य सरकार ने राज्य के 50 लाख गन्ना किसानों को राहत देते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य को 25 रुपये बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद में समर्थन मूल्य 305 और 315 रुपये प्रति क्विंटल हो गया था। उत्तर प्रदेश में 50 लाख गन्ना किसान परिवार हैं, जिनसे करीब दो करोड़ लोग जुड़े हुए हैं। प्रदेश की 265 से लेकर 268 सीटों पर गन्ना किसान असर रखते हैं। अभी 280 से लेकर 290 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को भुगतान किया जा रहा है। मगर 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब ये रेट 305 और 315 रुपये हो गए थे पर किसानों को अभी तक राहत नहीं मिल पाई है।



Tags:
  • गन्ना समर्थन मूल्य
  • samachar हिंदी समाचार
  • गाँव किसान
  • समाचार पत्र
  • Sugarcane support price
  • गन्ना भुगतान
  • Sugarcane Payment