0

बाढ़ पीड़ितों के लिए मददगार बन रही ये संस्था

गाँव कनेक्शन | Aug 29, 2017, 20:41 IST
Share
बाढ़ क्षेत्र
स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। पूरे देश में इस बार बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। खासतौर पर बिहार उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति भयावह है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में जनपद सिद्धार्थनगर में पिछले कई दिनों तक बाढ़ ने तबाही मचाने के बाद अब जलस्तर में गिरावट आने लगी है, परंतु बाढ़ पीड़ितों तक सहायता पहुंचाना अब भी एक चुनौती है। ऐसे में लखनऊ की संस्था हमराह फाउंडेशन ने संस्था उर्मिला सुमन द फाउंडेशन एवं गो ग्रीन सेव अर्त्त फाउंडेशन ने लोगों को राहत पहुंचाई।

ये भी पढ़ें : बाढ़ की तस्वीरों को देखकर इग्नोर करने वाले शहरी हिंदुस्तानियों देखिए, बाढ़ में जीना क्या होता है

जिले में सड़कों पर भरा पानी ऐसे में लखनऊ की संस्था हमराह फाउंडेशन ने संस्था उर्मिला सुमन द फाउंडेशन एवं गो ग्रीन सेव अर्त्त फाउंडेशन के मदद से सिद्धार्थनगर जिले में टापू बन गए गाँव पकडीहा ब्लाक बासी में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंची। राहत सामग्री में पूड़ी सब्जी, लईया, गुड़, चना, बिस्कुट के साथ साथ माचिस, केंडल के 500 परिवारों को मदद पहुचाया।

ये भी पढ़ें : जब बाढ़ आने वाली होती है तो लोग क्या करते हैं, पढ़िए बाढ़ से पहले का एक दृश्य

गाँव के लोगो ने संस्था के कार्यो को सराहा गाँव निवासी संतोष ने कहा कि ये कार्य सरकार का काम है। 15 दिन से हम बाढ़ से परेशान है। गाँव के बाहर बांधो पर हम टेण्ट बना कर रुके है। अभी तक कोई मदद नही मिला। आप लोग जहा से भी है हम सब के लिए मसीहा से कम नही।

ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटते संस्था के लोग संस्था अध्यक्ष रीता प्रकाश मणिकर्णिका ने लोगो ने लोगो के लिए और मदद पहुचाने का भरोशा दिलाया। इस मदद कार्य मे ज्ञान प्रकाश, विद्या प्रकाश, हर्षिका सिंह, अखिल कुमार, राजन सुमन, ममता प्रकाश, शोभा, आदर्श गाँव के दिलीप चौधरी, विवेक जायसवाल,श्याम राज समेत संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राहत सामग्री से खुश हुए ग्रामीण
Tags:
  • बाढ़ क्षेत्र
  • बिहार बाढ़
  • सिद्धार्थनगर जिला
  • उत्तर प्रदेश बाढ़
  • यूपी में बाढ़

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2026 All Rights Reserved.