पद्मश्री बाबूलाल दहिया के इस म्यूजियम में है खेती के देसी यंत्रों व औजारों का अनूठा संग्रह
Sachin Tulsa tripathi | Jan 16, 2023, 13:27 IST
आपने बड़े-बड़े शहरों में कई तरह के संग्रहालय देखें होंगे, लेकिन ये संग्रहालय बहुत खास है, क्योंकि इसमें आपको खेती-किसानी से जुड़े यंत्र और औजार देखने को मिलेंगे। ऐसे यंत्र और औजार या तो जिनका इस्तेमाल होना बंद हो गया है या फिर घर के किसी कोने में पड़े होते हैं। मध्य प्रदेश में किसान पद्मश्री बाबूलाल दहिया ने खेत-खलिहान, गाँव के रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले माटी से बने बर्तन, लोहे से बनी चीजों का अनूठा संग्रहालय बनाया है। साथ ही बीज बैंक भी बनाया है।
पद्मश्री बाबूलाल दहिया के इस म्यूजियम में है खेती के देसी यंत्रों व औजारों का अनूठा संग्रह