कश्मीर के किसानों की आय का जरिया बन रहा नदरू, कुछ महीनों में हो जाती है अच्छी कमाई
Ahsaan Ali | Feb 17, 2023, 13:31 IST
नदरू या कमल ककड़ी, कश्मीरी व्यंजनों का एक जरूरी हिस्सा होता है। इसके बीज एक बार बोए जाते हैं और सालों-साल फसल मिलती रहती है। इसकी कटाई का मौसम सितंबर से मार्च के बीच होता है, जब किसानों का पूरा दिन डल, अंचार और मानसबल जैसी झीलों में नदरू इकट्ठा करने में बीतता है।
कश्मीर के किसानों की आय का जरिया बन रहा नदरू