इंदौर बाजार भाव: तुअर के भाव में तेजी, मूंगफली तेल के भाव में सुधार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इंदौर बाजार भाव: तुअर के भाव में तेजी, मूंगफली तेल के भाव में सुधार

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को आवक कमी और मिलों की लिवाली बढ़ने से तुअर (अरहर) के भाव में 50 रुपए (गुरुवार की तुलना में) प्रति कुंतल की तेजी दर्ज की गई। कारोबारी सूत्रों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को 100 बोरी मक्का और 500 बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन

चना (कांटा) 4375 से 4400, चना (देसी) 4250 से 4300, डबल डॉलर 4800 से 5000, मसूर 4100 से 4150, हल्की 3850 से 3900, मूंग 5600 से 5800, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4500 से 4600, नई तुअर निमाड़ी 4700 से 4900, महाराष्ट्र सफेद तुअर (अरहर) 4900 से 5000, नई महाराष्ट्र सफेद तुअर 5300 से 5350, उड़द 5300 से 5500, हल्की 4200 से 4500 रुपये प्रति कुंतल। दाल

तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6050 से 6250, तुअर दाल फूल 6650 से 6850, तुअर दाल बोल्ड 7050 से 7250, आयातित तुअर दाल 5000 से 5100 चना दाल 5400 से 5600, आयातित चना दाल 5000 से 5200 मसूर दाल 5150 से 5400, मूंग दाल 6600 से 6800, मूंग मोगर 6800 से 7000 उड़द दाल 5700 से 5900, उड़द मोगर 6900 से 7100 रुपए प्रति कुंतल।

चावल

बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपए प्रति कुंतल।

मूंगफली तेल के भाव में सुधार

स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को ग्राहकी सुधार से मूंगफली तेल के भाव (गुरुवार की तुलना में)10 रुपए प्रति 10 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। पाम तेल तीन रुपए और कपास्या तेल दो रुपए प्रति दस किलोग्राम सस्ता होकर बिका।

यह भी पढ़ें- बाजार भाव: मलेशिया में पाम आयल की तेजी से भारत के खाद्य तेल बाजार में कीमतें बढ़ीं

तिलहन

सरसों 3900 से 4000

रायडा 3600 से 3650

सोयाबीन 3475 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल।

तेल

मूंगफली तेल इंदौर 970 से 990

सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 761 से 763

सोयाबीन साल्वेंट 725 से 730

पाम तेल 660 से 662 रुपए प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार

कपास्या खली इंदौर 1300, देवास 1300, उज्जैन 1300, खंडवा 1280, बुरहानपुर 1280, अकोला 2000 रुपए प्रति 60 किलोग्राम बोरी।

कपास्या तेल

कपास्या तेल इंदौर 675 से 678, महाराष्ट्र 670 से 672 तथा गुजरात 680 से 682 रुपए प्रति दस किलोग्राम।

शक्कर-खोपरागोला में खरीदी

स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को शक्कर में ग्राहकी सुधार लिए रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को छह गाड़ी शक्कर की आवक हुई। शक्कर -गोला

शक्कर 3180 से 3220 रुपए प्रति कुंतल।

खोपरा गोला 205 से 223 रुपए प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2600 से 3850 रुपए प्रति 15 किलोग्राम।

यह भी पढ़ें-सेब उत्पादन पर मौसम की मार, 15 से 20 फीसदी तक बढ़ी कीमत

हल्दी

हल्दी खड़ी सांगली 190 से 193, निजामाबाद 90 से 115, पिसी 151 से 170 रुपए प्रति किलोग्राम।

साबूदाना

साबूदाना 3900 से 5900, पैकिंग में 5500 से 5700 रुपए प्रति कुंतल।

आटा-मैदा

गेहूं आटा 1180 से 1190, मैदा 1240 से 1250, रवा 1280 से 1290, चना बेसन 3020 तथा बटला बेसन 2700 रुपए प्रति 50 किलोग्राम। भाषा सं प्रियभांशु महाबीर अंकित

(भाषा से इनपुट)

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.