भारी उत्पादन और कमजोर मांग से चीनी की कीमतों में गिरावट

गाँव कनेक्शन | Jan 19, 2018, 18:50 IST
Sugar Rate
नयी दिल्ली (भाषा)। अधिक उत्पादन के दबाव में चीनी मिलों की भारी आपूर्ति के कारण राष्ट्रीय राजधानी के थोक चीनी बाजार में चीनी कीमतों में 65 रुपए प्रति क्वन्टिल तक की गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इस वर्ष अधिक उत्पादन होने की उम्मीद की वजह से चीनी मिलो की निरंतर आपूर्ति के बाद पर्याप्त स्टॉक जमा होने से मुख्यत: चीनी कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा थोक उपभोक्ताओं के कम उठाव के कारण भी कीमतें प्रभावित हुई। इस बीच भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अनुसार चीनी सत्र 2017-18 के लिए चीनी उत्पादन अनुमान को संशोधित कर और चार प्रतिशत बढ़ाकर 2.61 करोड़ टन किया गया है।

चीनी तैयार एम.30 और एस.30 की कीमतें 60-60 रुपए की हानि के साथ क्रमश: 3,330-3,560 रुपए और 3,320-3,550 रुपए प्रति कुंटल रह गयी। चीनी मिल डिलीवरी एम.30 और एस.30 की कीमतें 65-65 रुपए की हानि के साथ क्रमश: 3,150-3,320 रुपए और 3,140 - 3,310 रुपए प्रति कुंटल रह गयी। चीनी मिलगेट खंड में चीनी कन्निौनी की कीमत 65 रुपए की हानि के साथ 3,320 रुपए प्रति क्वन्टिल रह गई। चीनी बुढ़ाना, थानाभवन और चीनी सकोटी की कीमतें 60-60 रुपए की गिरावट के साथ्र क्रमश: 3,320 रुपए, 3,215 रुपए और 3,190 रुपए प्रति कुंटल रह गयी।

Tags:
  • Sugar Rate
  • Sugar prices drop

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.