0

Disease Control App: पशुओं की निगरानी हुई आसान, अब इस ऐप से करें रोगों की पहचान

Gaon Connection | Dec 30, 2025, 13:12 IST
Share
मौसम बदलने पर पशु अक्सर बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन पशुपालक को पता नहीं चल पाता कि उन्हें कौन-सी बीमारी हुई है। ऐसे में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के IVRI का “रोग नियंत्रण एप” आपके पशु के लिए मददगार साबित हो सकता है।
ऐप से करें Thumbnail
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)-आईवीआरआई ने पशुओं को रोगों से बचाने के लिए ऐप बनाया है, जो किसानों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। ये APP पशुओं में होने वाली बीमारियों और उनके बचाव के तरीकों की जानकारी देता है।

ऐसे करें उपयोग?

किसान, इस ऐप में पशु की बीमारी के लक्षण दर्ज कर सकते हैं और तुरंत उस बीमारी का नाम, कारण और बचाव के उपाय जान सकते हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए यह ऐप बेहद उपयोगी है।

कितना मददगार है ऐप?

यह APP पशुओं के लक्षणों के आधार पर संभावित रोग और रोकथाम के उपाय बताता है।

जैसे:- पेट फूलना, थनैला, दुग्ध ज्वर, अपच या चोट से सूजन जैसी समस्याओं की पहचान कर सही जानकारी देता है।

क्या हैं सुविधाएं?

  • इन बीमारियों के निदान के लिए प्रयोगशालाओं की जानकारी
  • रोगों की रोकथाम से जुड़ी सरकारी योजनाएं
  • पशुओं के टीकाकरण से संबंधित जानकारी
  • डिज़ीज़ कंट्रोल से जुड़े महत्वपूर्ण संगठनों की जानकारी


कहां से करें डाउनलोड?

पशुपालक इस ऐप को अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप फिलहाल हिंदी और अंग्रेज़ी दो भाषाओं में उपलब्ध है। इसके अलावा, किसी समस्या या मार्गदर्शन के लिए किसान IVRI हेल्पलाइन नंबर 05812-311,111 पर CALL कर सकते हैं।

Tags:
  • Animal disease identification app
  • ivri disease control app
  • animal health monitoring
  • disease control in animal husbandry
  • indian council of agricultural research app
  • helpline for livestock owners
  • mastitis
  • bloating
  • and milk fever
  • animal care with mobile app

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.