0

नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी, जानिए पूरा परिचय

Arvind Shukla | May 30, 2019, 14:24 IST
Share
मोदी सरकार में वरिष्ठ मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कद बढ़ा है। उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय भी उनके पास है।
#narendramodi
नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को भारत का नया कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री बनाया गया है। उनके पास ग्रामीण विकास पेयजल और पंचायती राज जैसा अहम मंत्रालय भी रहेगा। कृषि एवं गांव प्रधान देश में दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी नरेंद्र सिंह तोमर के बढ़ते कद को भी बताती है।

नरेंद्र सिंह तोमर नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे। जानिए उनका पूरा परिचय

नरेंद्र सिंह तोमर बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वो लगातार दूसरी बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए। वर्ष 2014 में ग्वालियर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद तोमर ने केन्द्र की राजनीति में लम्बा रास्ता तय कर लिया है।

नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय जनता युवा मोर्च के शहर अध्यक्ष के पद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद वह 1983 से 87 तक पार्षद रहे और 1998-2008 तक विधायक तथा 2003-2007 तक प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री पद पर रहे
RDESController-3
RDESController-3


ग्वालियर के मुरार में 12 जून 1957 को जन्मे 62 वर्षीय तोमर ने 1980 में भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्च के शहर अध्यक्ष के पद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद वह 1983 से 87 तक पार्षद रहे और 1998-2008 तक विधायक तथा 2003-2007 तक प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री पद पर रहे।

इसके बाद उन्हें प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया। राज्यसभा सांसद के बाद तोमर 2009 में मुरैना लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 2014 में वह ग्वालियर लोकसभा सीट से सांसद बने और केन्द्र सरकार में कैबिनेट स्तर के मंत्री बनाये गये।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर खनन, इस्पात, श्रम, रोजगार और ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज जैसे मंत्रालयों का दायत्वि संभाला। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें मुरैना स्थानांतरित कर दिया गया और यहां तोमर ने 1.13 लाख मतों के अंतर से विजय हासिल की। मध्यप्रदेश में तोमर को भाजपा का वरिष्ठ नेता माना जाता है।



Tags:
  • narendramodi
  • BJP
  • central government

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2026 All Rights Reserved.