WEST BENGAL ELECTION 2026: बंगाल के 'सोने की चिड़िया' से संघर्ष की जमीन बनने की दास्तान
Lata Mishra | Apr 17, 2026, 21:49 IST
एक समय था जब बंगाल भारत की आर्थिक राजधानी था। राजनीतिक बदलावों और 1947 के बंटवारे ने इसकी अर्थव्यवस्था को तोड़ दिया। जूट उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ। लाखों शरणार्थी आए, जिससे संसाधनों पर भारी बोझ पड़ा। 1971 के युद्ध ने स्थिति को और बिगाड़ा। यह सब बंगाल के पीछे छूटने का कारण बना।
क्या बदल गया बंगाल में?
आज जब हम बंगाल की बात करते हैं, तो ज़हन में राजनीति, रैलियाँ और चुनावी शोर आता है। लेकिन एक दौर वह था जब दुनिया की अर्थव्यवस्था का पहिया बंगाल से घूमता था। मुग़ल काल से लेकर अंग्रेज़ों के शुरुआती दौर तक, बंगाल भारत का सबसे संपन्न हिस्सा था। आखिर ऐसा क्या हुआ कि 'भारत की आर्थिक राजधानी' कहलाने वाला यह प्रांत धीरे-धीरे पीछे छूटता गया?इतिहास की परतों को पलटें तो इसके पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि घटनाओं का एक ऐसा सिलसिला है जिसने बंगाल की भूगोल और तकदीर दोनों बदल दी।
20वीं सदी की शुरुआत तक कलकत्ता (अब कोलकाता) न केवल बंगाल की, बल्कि पूरे भारत की राजधानी था। साल 1911 में जब अंग्रेज़ों ने राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने का फैसला किया, तो यह सिर्फ दफ्तरों का शिफ्ट होना नहीं था। देबाशीष सरकार के शब्दों में कहें तो, "किसी देश की राजधानी होना और फिर महज एक राज्य की राजधानी बनकर रह जाना, बहुत बड़ा अंतर पैदा करता है।" इस बदलाव के साथ ही निवेश, सत्ता का केंद्र और अंतरराष्ट्रीय महत्व दिल्ली की ओर झुक गया। यह बंगाल के आर्थिक प्रभुत्व पर पहला बड़ा प्रहार था।
बंगाल के पतन की सबसे दर्दनाक और गहरी वजह साल 1947 का बंटवारा रही। पंजाब की तरह बंगाल को भी दो हिस्सों में काटा गया— पश्चिम बंगाल और पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश)।
यह बँटवारा सिर्फ नक्शे पर खींची गई लकीर नहीं थी, बल्कि एक चलती-फिरती अर्थव्यवस्था का कत्ल था। बंगाल का जूट उद्योग इसका सबसे बड़ा शिकार बना। जूट पैदा करने वाले खेत पूर्वी हिस्से में चले गए, जबकि उसे प्रोसेस करने वाली मिलें हुगली नदी के किनारे पश्चिम बंगाल में रह गईं। कच्चा माल कहीं और, कारखाना कहीं और— इस विसंगति ने बंगाल के औद्योगिक ढांचे को तोड़ दिया। बंटवारे के बाद मानवीय त्रासदी का वह दौर शुरू हुआ जिसे बंगाल आज भी झेल रहा है। लाखों की संख्या में लोग पूर्वी पाकिस्तान से अपनी जमीन, जायदाद और पुश्तैनी काम छोड़कर इस तरफ आए।
एक बसा-बसाया परिवार जब शरणार्थी बनकर आता है, तो उसे दोबारा शून्य से शुरू करने में कम से कम दो पीढ़ियाँ लग जाती हैं। बंगाल की सीमित ज़मीन और संसाधनों पर अचानक आबादी का भारी बोझ बढ़ गया। जब रोटी का संकट सामने हो, तो समाज की बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रगति रुक जाती है। जैसा कि विशेषज्ञ कहते हैं, "अगर पेट खाली हो, तो इंसान आसमान के सितारे नहीं गिनता।" अभी बंगाल बंटवारे के घावों से उबर भी नहीं पाया था कि 1971 की उथल-पुथल शुरू हो गई। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान एक बार फिर शरणार्थियों का भारी रेला पश्चिम बंगाल की सीमाओं में दाखिल हुआ।
पश्चिम बंगाल की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहाँ ऊपर से नीचे तक एक लंबा गलियारा है। इस छोटे से क्षेत्रफल में इतनी बड़ी आबादी को समाहित करना किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए 'ब्रेकिंग पॉइंट' जैसा था। बंगाल के प्राकृतिक संसाधनों पर जो हक यहाँ के पुराने बाशिंदों का था, उसे अब करोड़ों नए लोगों के साथ साझा करना पड़ा। इतिहास गवाह है कि बंगाल की भौगोलिक सीमाएँ (4000 किमी से ज्यादा) इतनी पेचीदा हैं कि इन्हें पूरी तरह सुरक्षित करना नामुमकिन सा रहा। भारत-बांग्लादेश सीमा पर '150 गज' का जो अंतरराष्ट्रीय नियम है, उसने सीमावर्ती इलाकों में एक ऐसी आबादी को जन्म दिया जो न पूरी तरह इस तरफ है, न उस तरफ।
दिल्ली में बैठकर बनाई गई नीतियां अक्सर बंगाल की इन जमीनी हकीकतों को नहीं समझ पाईं। तिब्बत से लेकर बांग्लादेश तक की सीमाओं से घिरा यह राज्य हमेशा से एक संवेदनशील 'बफर ज़ोन' बना रहा, जिसका असर इसके स्थिर आर्थिक विकास पर पड़ा। बंगाल का पीछे छूटना सिर्फ गलत नीतियों का नतीजा नहीं था, बल्कि इतिहास की उन क्रूर मारों का परिणाम था जिन्होंने इसे बार-बार विस्थापन और अनिश्चितता के दौर में धकेला। आज की राजनीति उसी ऐतिहासिक अस्थिरता की उपज है, जहाँ पहचान और अस्तित्व की लड़ाई आज भी जारी है।