देशभर में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 29 मई से 5 जून के बीच भारत के 80-90% हिस्सों में प्री-मानसून बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी तक केरल नहीं पहुंच पाया है, लेकिन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम मौसम का रुख तेजी से बदल रहे हैं। दूसरी ओर उत्तर भारत, राजस्थान, यूपी और मध्य भारत अभी भी हीटवेव की चपेट में हैं।
मौसम विभाग और ECMWF मॉडल के मुताबिक अगले 8-10 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी से जुड़े इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर भारत में 29 मई के बाद तापमान में 3°C से 7°C तक गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल यूपी का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में भी भीषण गर्मी जारी है। 28 और 29 मई को कई राज्यों में आंधी, तेज हवाएं, ओलावृष्टि और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
क्यों अटका मानसून?
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून घोषित करने के लिए तय 14 स्टेशनों पर लगातार दो दिन तक कम से कम 2.5 मिमी बारिश जरूरी होती है। फिलहाल दक्षिण-मध्य अरब सागर में बने चक्रवाती सर्कुलेशन की वजह से नमी कमजोर हुई है, जिसके कारण मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में परिस्थितियां फिर अनुकूल हो सकती हैं और मानसून आगे बढ़ सकता है।
ECMWF मॉडल ने क्या संकेत दिए?
यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) के 15 दिन के मौसम मॉडल में भारत के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। मॉडल के अनुसार अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी से जुड़े इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर भारत में मई के आखिर तक गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं।
यूपी का बांदा फिर बना देश का सबसे गर्म शहर-
उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार नौवें दिन देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 47.4°C रिकॉर्ड हुआ।
| क्रम | शहर (उत्तर-प्रदेश) | अधिकतम तापमान |
|---|
| 1 | बांदा | 47.4°C |
| 2 | उरई | 45.8°C |
| 3 | झांसी | 45.5°C |
| 4 | प्रयागराज | 45.4°C |
| 5 | आगरा | 45.3°C |
| 6 | हमीरपुर | 45.2°C |
| 7 | कानपुर | 43°C |
राजस्थान और महाराष्ट्र में भी गर्मी का कहर-
राजस्थान का श्रीगंगानगर 47°C तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। महाराष्ट्र के कई जिलों में भी तापमान 45°C के पार पहुँच गया।
| शहर/जिला | राज्य | अधिकतम तापमान |
|---|
| श्रीगंगानगर | राजस्थान | 47°C |
| बीकानेर | राजस्थान | 46°C |
| फलोदी | राजस्थान | 46°C |
| जैसलमेर | राजस्थान | 45.6°C |
| कोटा | Rajasthan | 45.4°C |
| जयपुर | राजस्थान | 43.2°C |
महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों का तापमान कितना
| शहर/जिला | राज्य | दर्ज तापमान |
|---|
| ब्रह्मपुरी | महाराष्ट्र | 46.6°C |
| चंद्रपुर | महाराष्ट्र | 46.4°C |
| वर्धा | महाराष्ट्र | 46°C |
| नागपुर (सोनेगांव) | महाराष्ट्र | 45.5°C |
| गोंदिया | महाराष्ट्र | 45.2°C |
28 मई का मौसम कैसा रहेगा?
| राज्य/क्षेत्र | 28 मई का मौसम | तापमान/हवा का असर | मौसम अलर्ट |
|---|
| छत्तीसगढ़ | भीषण गर्मी और हीटवेव | तापमान बहुत अधिक रह सकता है | हीटवेव अलर्ट |
| राजस्थान | तेज गर्मी और लू | कई इलाकों में पारा 45°C+ | हीटवेव अलर्ट |
| हरियाणा | गर्मी के साथ आंधी की संभावना | 50-60 किमी/घंटा तेज हवाएं | आंधी-तूफान और ओलावृष्टि |
| दिल्ली-चंडीगढ़ | गर्मी के बाद मौसम बदलने के आसार | तेज हवाएं और धूलभरी आंधी | आंधी-तूफान अलर्ट |
| ओडिशा | उमस और तेज गर्मी | तापमान सामान्य से अधिक | हीटवेव चेतावनी |
| पंजाब | गर्मी के साथ गरज-चमक | 50-60 किमी/घंटा हवाएं | आंधी और ओले गिरने का अलर्ट |
| तेलंगाना | गर्म और शुष्क मौसम | लू जैसे हालात | हीटवेव अलर्ट |
| उत्तर प्रदेश | धूलभरी आंधी और तेज गर्मी | 50-60 किमी/घंटा हवाएं | हीटवेव और तेज हवाओं का अलर्ट |
| गुजरात | गर्म और उमस भरा मौसम | उमस से परेशानी बढ़ सकती है | गर्म मौसम |
| तमिलनाडु | गर्मी और नमी अधिक | उमस भरी गर्मी | गर्म मौसम |
| बिहार | तेज हवाएं और आंधी | 50-60 किमी/घंटा हवाएं | बारिश और आंधी की संभावना |
| पश्चिम बंगाल | गरज-चमक और बारिश के आसार | तेज हवाएं चल सकती हैं | बारिश और तूफान अलर्ट |
| हिमाचल प्रदेश | आंधी और ओलावृष्टि | तापमान में हल्की गिरावट | ओलावृष्टि चेतावनी |
| जम्मू-कश्मीर | तेज हवाएं और खराब मौसम | बारिश और ठंडी हवाएं | आंधी-तूफान अलर्ट |
29 मई को कैसा रहेगा मौसम
| क्षेत्र/राज्य | 29 मई का मौसम | तापमान पर असर | विशेष चेतावनी |
|---|
| राजस्थान (कुछ हिस्से) | हीटवेव जारी रहने की संभावना | गर्मी बनी रहेगी | लू चलने का अलर्ट |
| पंजाब | आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश | 3°C से 7°C तक गिरावट संभव | ओलावृष्टि का अलर्ट |
| हरियाणा | तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश के आसार | तापमान में गिरावट | आंधी और ओले गिर सकते हैं |
| चंडीगढ़-दिल्ली | मौसम में बदलाव, धूलभरी आंधी और हल्की बारिश | गर्मी से राहत | तेज हवाएं 50-70 किमी/घंटा |
| उत्तर प्रदेश (कानपुर मंडल समेत) | तेज हवाएं और कुछ जगह हल्की बारिश | तापमान कम हो सकता है | आंधी का अलर्ट |
| बिहार | तेज हवाएं और हल्की बारिश | उमस से राहत | 50-70 किमी/घंटा की तेज हवाएं |
| पश्चिम बंगाल | बारिश और तेज हवाओं की संभावना | तापमान में हल्की गिरावट | गरज-चमक का अलर्ट |
| हिमाचल प्रदेश | आंधी और ओलावृष्टि की संभावना | मौसम ठंडा हो सकता है | ओले गिरने का अलर्ट |
| जम्मू-कश्मीर | तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि | तापमान में गिरावट | खराब मौसम की चेतावनी |
| मध्य भारत के कई इलाके | गर्मी से राहत के संकेत | तापमान कम होने की संभावना | बादल और हल्की बारिश संभव |
किसानों के लिए क्यों अहम है यह बारिश?
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मानसून बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। खेतों में नमी बढ़ने से धान और मक्का जैसी फसलों की तैयारी आसान होगी। तापमान में गिरावट आने से पशुओं और किसानों को राहत मिलेगी, वहीं सिंचाई का खर्च भी कम हो सकता है। हालांकि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखने और तेज हवाओं व ओलावृष्टि से फसलों को बचाने की सलाह दी है।
मौसम विशेषज्ञ की राय
मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील अग्रवाल के अनुसार अगले 7-10 दिनों में देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बाद अब आंधी, बारिश और तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है।