Agri Infra Fund: इस स्कीम से ऐसे मिलता है ₹2 करोड़ तक का लोन, शुरु कर सकते हैं ये बिजनेस, ब्याज में मिलती है इतनी छूट
Gaon Connection | Apr 02, 2026, 15:52 IST
किसान भाईयों के लिए केंद्र सरकार की कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम एक नई रोशनी की किरण बनकर आई है। केंद्र सरकार की कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) स्कीम से किसानों और एग्री-उद्यमियों को ₹2 करोड़ तक का लोन मिल रहा है। इस पर 3% इंटरेस्ट सब्सिडी और क्रेडिट गारंटी मिलती है। इससे वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग यूनिट जैसे बिजनेस शुरू हो सकते हैं, जिससे इनकम बढ़ रह सकती है।
कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड
स्कीम की खासियतें और फायदे
कृषि इंफ्रा फंड के तहत लोन के लिए कौन आवेदन कर सकता है:
- एग्री-उद्यमी (Agri-Entrepreneur)
- किसान
- किसान उत्पादक संगठन (FPO)
- विपणन सहकारी समितियां (Marketing Cooperative Society)
- बहुउद्देशीय सहकारी समितियां (Multipurpose Cooperative Society)
- प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (PACS)
- स्वयं सहायता समूह (SHG)
- स्टार्ट-अप (Start-Up)
- राज्य एजेंसियां (State Agencies)
शुरू किए जा सकने वाले बिजनेस
AIF स्कीम के तहत वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज, सप्लाई चेन, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, एग्री लॉजिस्टिक्स और रिपनिंग चैंबर जैसे कई तरह के बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं। हाल ही में, स्कीम का दायरा और बढ़ाया गया है, जिसमें इंटीग्रेटेड प्रोसेसिंग यूनिट, कम्युनिटी फार्मिंग इंफ्रा और सोलर बेस्ड प्रोजेक्ट्स को भी शामिल किया गया है। इससे गांवों में निवेश बढ़ा है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। कई जगहों पर किसान समूह बनाकर इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं और अपनी आय बढ़ा रहे हैं।