एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

Gaon Connection | Oct 15, 2026, 18:39 IST
Share

उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के सीईओ और प्रतिनिधि

एग्रीटेक 2026 : खेती में नवाचारों और बदलती तकनीक पर मंथन करने को जुटेंगे दिग्गज।
एग्रीटेक 2026 : खेती में नवाचारों और बदलती तकनीक पर मंथन करने को जुटेंगे दिग्गज।
उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर दुनिया भर के दिग्गज मंथन करेंगे। प्रदेश में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि प्रौद्योगिकी और कृषि व्यवसाय की संभावनाएं तलाशेंगे।

एग्रोटेक 2026 के रजत जयंती समारोह में 40 से अधिक देशों के 70 से ज्यादा विदेशी उद्योगपतियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ), तकनीकी विशेषज्ञों और कृषि क्षेत्र के शीर्ष प्रतिनिधि भाग लेंगे। इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (ICFA) द्वारा आयोजित एग्रोटेक 2026 का आयोजन 3 से 5 दिसंबर को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में किया जाएगा।

इस आयोजन में विदेशी प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी से उत्तर प्रदेश में कृषि निवेश, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, नई परियोजनाओं, आधुनिक तकनीक के हस्तांतरण और वैश्विक व्यावसायिक साझेदारी की अपार संभावनाएं पैदा होंगी। कृषि प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, पशुपालन, बीज उद्योग, कृषि मशीनरी, डिजिटल कृषि, कृषि निर्यात, आपूर्ति शृंखला और कृषि आधारित उद्योगों में निवेश एवं संयुक्त परियोजनाओं की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। आयोजन की थीम 'उत्तर प्रदेश: असीम संभावनाओं की धरती' रखी गई है।
Tags:
  • AgroTech 2026
  • एग्रोटेक 2026
  • Uttar Pradesh Agriculture Investment
  • उत्तर प्रदेश कृषि निवेश
  • International Agricultural Cooperation