8 April Weather Alert: बंगाल, झारखंड, ओडिसा में चलेंगी तेज हवाएं, जम्मू-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट
Gaon Connection | Apr 08, 2026, 10:04 IST
India weather update today:हाल ही में हुए तेज बारिश और आंधी के बाद मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए नई चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम के और बिगड़ने की संभावना है। इन इलाकों में फिर से तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई जा रही है।
8 अप्रैल का मौसम अलर्ट
Rain and Snowfall forecast Indiaदेश में बीते दिन कई राज्यों में तेज बारिश, हवा-आंधी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई। मंगलवार दोपहर और देर रात को दिल्ली-एनसीआर में भी गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और कई चक्रवाती सिस्टम के असर से 8 अप्रैल को भी देश के बड़े हिस्से में मौसम बिगड़ा रहेगा। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तेज बारिश, आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली-एनसीआर में 8 अप्रैल को दिनभर बादल छाए रहेंगे। सुबह से लेकर दोपहर और शाम तक हल्की से मध्यम बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से कम रहेगा। 9 अप्रैल से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। 10 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ साफ मौसम रहने की संभावना है और तापमान 32-34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 अप्रैल को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। राजस्थान में कुछ इलाकों में तेज आंधी चल सकती है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को 7 से 9 अप्रैल के बीच बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी है। अरब सागर के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के चलते सावधानी बरतने को कहा गया है। वहीं, आंधी-तूफान के दौरान लोगों को घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाने की सलाह दी गई है।
किसानों को सलाह दी गई है कि पकी हुई फसलों की तुरंत कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखें। खेतों में जलभराव से बचाव के लिए निकासी की व्यवस्था करें। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए सब्जियों और बागवानी फसलों को सहारा दें। फलदार पेड़ों पर जाल या कवर का इस्तेमाल करें। पशुपालकों को सलाह है कि बारिश और ओलावृष्टि के दौरान पशुओं को खुले में न छोड़ें और चारे को सुरक्षित स्थान पर रखें।
8 अप्रैल को देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
- इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश मे भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं
- पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कुछ इलाकों में 70-80 किमी प्रति घंटे तक की आंधी का खतरा है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
- मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश देखने को मिलेगी। पूर्वी भारत में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा, जहाँ भारी बारिश और आंधी का असर दिखेगा। उत्तर भारत में तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा, जबकि मध्य भारत में भी गर्मी से राहत जारी रहेगी। हालांकि, 9 अप्रैल के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होने के संकेत हैं।
दिल्ली-NCR का मौसम अपडेट
इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से कम रहेगा। 9 अप्रैल से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। 10 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ साफ मौसम रहने की संभावना है और तापमान 32-34 डिग्री तक पहुंच सकता है।