बैंक में पैसा रखने वालों को बड़ा फायदा, AU Small Finance Bank ने बढ़ाईं सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें, जानें अब कितना मिलेगा ब्याज
Gaon Connection | May 11, 2026, 14:19 IST
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। अब बचत खातों पर सालाना 6.75% तक ब्याज मिलेगा। यह नई दरें तुरंत लागू हो गई हैं। बैंक का लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर रिटर्न देना है। ब्याज की गणना हर महीने की जाएगी और खाते में जमा होगा। इससे ग्राहकों को नकदी प्रबंधन में आसानी होगी।
सेविंग अकाउंट पर मिलेगा ज्यादा फायदा
देश के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों से शामिल AU Small Finance Bank ने अपने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बैंक अब ग्राहकों को बचत खाते पर सालाना 6.75 प्रतिशत तक ब्याज देगा। बैंक का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर रिटर्न देना और डिजिटल बैंकिंग अनुभव को और मजबूत बनाना है। बैंक के मुताबिक नई ब्याज दरें लागू हो चुकी हैं और चुनिंदा बैलेंस स्लैब पर ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा। बैंक ने दावा किया है कि यह दरें सेविंग अकाउंट सेगमेंट में सबसे प्रतिस्पर्धी ऑफर्स में शामिल हैं।
AU Small Finance Bank ने बताया कि ग्राहकों के सेविंग अकाउंट बैलेंस पर ब्याज की गणना की जाएगी और हर महीने ब्याज खाते में जमा किया जाएगा। इससे ग्राहकों को बेहतर लिक्विडिटी और कैश फ्लो मैनेजमेंट में मदद मिलेगी। ग्राहक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Savings Account Interest Rate Calculator की मदद से यह भी जान सकते हैं कि उनके खाते में कितना ब्याज मिलेगा। इसके लिए ग्राहक अपने खाते का बैलेंस और अवधि दर्ज कर संभावित रिटर्न का अनुमान लगा सकते हैं।
बैंक अपने सेविंग अकाउंट के साथ कई डिजिटल और बैंकिंग सुविधाएं भी देता है। बैंक के अनुसार ग्राहक घर बैठे कुछ ही मिनटों में डिजिटल सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, फ्रीलांसरों और पहली बार बैंक खाता खोलने वाले ग्राहकों के लिए आसान बनाई गई है।
AU Small Finance Bank का कहना है कि उसका मोबाइल बैंकिंग ऐप “AU 0101” ग्राहकों को फंड ट्रांसफर, UPI पेमेंट, बिल भुगतान, फिक्स्ड डिपॉजिट बुकिंग और अकाउंट स्टेटमेंट जैसी सुविधाएं देता है। बैंक ने बताया कि उसकी डिजिटल बैंकिंग प्रणाली टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, रियल टाइम ट्रांजैक्शन अलर्ट और इंस्टेंट कार्ड कंट्रोल जैसी सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।
AU Small Finance Bank की शुरुआत वर्ष 1996 में हुई थी और अप्रैल 2017 में इसने बैंक के रूप में काम शुरू किया। बैंक अब देशभर में तेजी से अपने डिजिटल और रिटेल बैंकिंग नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। वर्तमान में बैंक के देशभर में 2,726 से ज्यादा बैंकिंग टचपॉइंट हैं और यह 21 राज्यों व 4 केंद्रशासित प्रदेशों में सेवाएं दे रहा है।
हर महीने खाते में मिलेगा ब्याज
सेविंग अकाउंट के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
- सालाना 6.75% तक ब्याज दर
- हर महीने ब्याज भुगतान
- कुछ अकाउंट वेरिएंट्स में जीरो बैलेंस सुविधा
- वीडियो KYC के जरिए पूरी तरह डिजिटल अकाउंट ओपनिंग
- मोबाइल बैंकिंग ऐप AU 0101 और नेट बैंकिंग सुविधा
- UPI, IMPS, NEFT और बिल पेमेंट जैसी सेवाएं