विधानसभा में महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा लगाने के लिए भाकियू ने किया प्रदर्शन

गाँव कनेक्शन | Jun 21, 2018, 13:43 IST
Share
किसाना नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा हटाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन में प्रदेश के सभी मुख्यालयों में प्रदर्शन किया।
#farmerprotest
लखनऊ। इलाहाबाद के झबुवा में किसाना नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा हटाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन में प्रदेश के सभी मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने विधानसभा में बाबा टिकैत की प्रतिमा लगाने की मांग की है। भारी संख्या में पहुंचे किसानों को देख पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर शांत किया।

मंदसौर गोली कांड में पुलिस को क्लीनचिट, 5 किसानों की मौके पर हुई थी मौत, पढ़िए क्या था पूरा मामला

RDESController-1768
RDESController-1768


भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा ने बताया, " इलाहाबाद के झबुआ में बाबा टिकैत की प्रतिमा लगी हुई थी। बुधवार को इलाहाबाद विकास प्राधिकरण ने इस प्रतिमा को हटा दिया। इसी के विरोध में आज पूरे प्रदेाश में भाकियू के सदस्यों ने पूरे प्रदेश के मुख्यालायों में प्रदर्शन किया।" किसानों ने लखनऊ में किसान मंडल अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा और जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह के नेतृत्व में विधानसभा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था विधानसभा में भी बाबा टिकैत की एक प्रतिमा होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने एसीएम को इस संदर्भ में ज्ञापन भी सौंपा।

यकीन मानिए ये वीडियो देखकर आपके मन में किसानों के लिए इज्जत बढ़ जाएगी …

Tags:
  • farmerprotest
  • up assembly
  • Mahendra Singh Tikait