Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड में होगा बदलाव, 6 साल तक बढ़ सकती है कार्ड लिमिट
Preeti Nahar | Feb 10, 2026, 11:30 IST
किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़े सुधार करने का प्रस्ताव रखा है। रिजर्व बैंक ने KCC योजना की समीक्षा पूरी कर ली गई है और बैंकों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी की जा रही है। किसान क्रेडिट कार्ड की वैधता बढ़ाकर 6 साल करने का प्रस्ताव दिया है। इससे अब लोन की राशि खेती की जरूरतों के अनुसार निर्धारित होगी, जिसमें आधुनिक मशीनरी का खर्च भी शामिल होगा। 7% की ब्याज दर और छूट पहले की तरह जारी रहेगी।
KCC कार्ड की वैधता बढ़ेगी
किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) को लेकर कुछ नए प्रस्ताव रखे हैं। अब KCC कार्ड की वैधता को बढ़ाकर 6 साल तक किया जा सकता है। RBI ने यह भी सुझाव दिया है कि लोन की राशि खेती की लागत के हिसाब से तय हो और इसमें आधुनिक मशीनरी व तकनीकी खर्चों को भी शामिल किया जाए। मौजूदा 7% ब्याज दर और समय पर भुगतान पर मिलने वाली छूट जारी रहेगी। सरकार ने KCC लोन की सीमा को ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने का लक्ष्य भी रखा है।
RBI के प्रस्तावों में सबसे खास बात यह है कि अब किसान क्रेडिट कार्ड की कुल वैधता 6 साल तक की जा सकती है। वे एक ही कार्ड से लंबे समय तक लोन ले सकेंगे। इससे किसानों को अपनी खेती की योजनाओं में निवेश करने और उत्पादन की लागत को आसानी से संभालने में मदद मिलेगी।
RBI ने यह भी सुझाव दिया है कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत मिलने वाली लोन की राशि को खेती में आने वाले असली खर्चों के अनुपात में तय किया जाए। इसे 'Scale of Finance' कहा जाता है। इसके अलावा, किसान अब खेती में इस्तेमाल होने वाली नई मशीनों और तकनीकी उपकरणों को खरीदने के लिए भी लोन ले सकेंगे। इससे खेती में नई तकनीकों को अपनाने में आसानी होगी।
RBI ने साफ किया है कि किसानों को Modified Interest Subvention Scheme (MISS) के तहत 7% की ब्याज दर पर लोन मिलता रहेगा। साथ ही, अगर किसान समय पर लोन चुकाते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त छूट भी मिलती रहेगी। केंद्र सरकार ने KCC लोन की सीमा को ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने का बड़ा लक्ष्य रखा है, जिससे किसानों को और भी ज्यादा आर्थिक मदद मिल सकेगी।
लंबे समय तक कार्ड की वैधता से किसानों को अपनी फसल के चक्र के हिसाब से लोन का इस्तेमाल करने में आसानी होगी। साथ ही, मशीनरी खरीदने और नई तकनीक अपनाने में मदद मिलने से उत्पादन भी बढ़ेगा।
किसानों और कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इन बदलावों से KCC कार्ड और भी ज्यादा उपयोगी हो जाएगा। बैंकिंग सुविधाओं में लगातार सुधार होने से किसान सामाजिक और आर्थिक रूप से और मजबूत होंगे। फिलहाल, RBI की ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी होने के बाद बैंक इन बदलावों को लागू करेंगे।