BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन
Umang | Aug 18, 2026, 17:47 IST
बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार एक सितंबर से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एसटीईटी 2026 के अभ्यर्थी भी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द करेगा।
सरकारी शिक्षक बनने का मौका
बिहार में सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं का लंबा इंतज़ार अब ख़त्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी TRE-4.0 के लिए विज्ञापन संख्या 14/2026 जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई रिक्तियों के आधार पर इस भर्ती में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यानी कक्षा 1 से 12 तक पढ़ाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग स्तर पर सरकारी नौकरी का अवसर सामने आया है।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 30 सितंबर तक फ़ॉर्म भर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख़ 29 सितंबर रखी गई है। इस भर्ती की एक अहम बात यह है कि STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए TRE-4 में आवेदन करने का मौका दिया गया है। हालांकि, आगे की प्रक्रिया में उन्हें STET में सफल होना और निर्धारित समय पर उत्तीर्णता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना होगा। ऐसे में भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तारीख़ के साथ STET से जुड़ी शर्त को समझना भी बेहद ज़रूरी है।
TRE-4 में सबसे अधिक पद उच्च माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए हैं। रिक्तियों का स्तरवार ब्योरा इस तरह है:
BPSC के कार्यक्रम के मुताबिक TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से शुरू होगा। अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आख़िरी तारीख़ 29 सितंबर है। आयोग ने उम्मीदवारों को अंतिम दिन का इंतज़ार न करने की सलाह दी है।
आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ शैक्षणिक योग्यता, विषय, श्रेणी और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे। फ़ॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों को प्रमाणपत्रों से मिलाकर देखना ज़रूरी होगा। आवेदन पूरा होने के बाद फ़ॉर्म और शुल्क भुगतान की रसीद सुरक्षित रखना भी उपयोगी रहेगा।
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन के दिशा-निर्देश BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपने पद की पात्रता और अन्य शर्तों की जाँच करनी चाहिए।
TRE-4 के इस चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण राहत है, जो STET 2026 में शामिल होने वाले हैं। ऐसे उम्मीदवार TRE-4 का आवेदन कर सकेंगे, भले ही आवेदन के समय उनके पास STET 2026 का उत्तीर्णता प्रमाणपत्र उपलब्ध न हो।
हालांकि, सिर्फ़ STET में शामिल होना पर्याप्त नहीं होगा। संबंधित अभ्यर्थियों को STET 2026 में सफल होना होगा और आगे की प्रक्रिया में उसका उत्तीर्णता प्रमाणपत्र आयोग के निर्देश के अनुसार उपलब्ध कराना होगा। प्रमाणपत्र उपलब्ध होने के बाद ही उनकी पात्रता पूरी मानी जाएगी और आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का रास्ता साफ़ होगा। इस व्यवस्था का असर खास तौर पर उन अभ्यर्थियों पर पड़ेगा जो माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसलिए ऐसे उम्मीदवारों को TRE-4 की तैयारी के साथ STET 2026 को भी गंभीरता से लेना होगा।
TRE-4 के जारी विज्ञापन में परीक्षा की तारीख़ घोषित नहीं किए जाने की जानकारी दी गई है। वहीं BPSC के परीक्षा कैलेंडर में School Teacher Recruitment Examination (TRE-4) के लिए 22 से 27 सितंबर 2026 की अवधि प्रस्तावित बताई गई है। इसलिए परीक्षा की अंतिम तारीख़, विषयवार कार्यक्रम और शिफ़्ट से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की आगे की आधिकारिक सूचना का इंतज़ार करना होगा।
STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मामले में परीक्षा कार्यक्रम और पात्रता प्रमाणपत्र भी महत्वपूर्ण होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को केवल आवेदन की तारीख़ देखकर तैयारी नहीं करनी चाहिए, बल्कि BPSC और STET से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं पर भी नज़र रखनी होगी।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 30 सितंबर तक फ़ॉर्म भर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख़ 29 सितंबर रखी गई है। इस भर्ती की एक अहम बात यह है कि STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए TRE-4 में आवेदन करने का मौका दिया गया है। हालांकि, आगे की प्रक्रिया में उन्हें STET में सफल होना और निर्धारित समय पर उत्तीर्णता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना होगा। ऐसे में भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तारीख़ के साथ STET से जुड़ी शर्त को समझना भी बेहद ज़रूरी है।
कक्षा 1 से 12 तक 32,388 पद
- कक्षा 1 से 5: 3,847 पद
- कक्षा 6 से 8: 8,563 पद
- कक्षा 9 से 10: 3,877 पद
- कक्षा 11 से 12: 16,101 पद
1 सितंबर से आवेदन, 30 सितंबर तक भरना होगा फ़ॉर्म
विज्ञापन संख्या-14/2026 के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) August 18, 2026
ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 से शुरू होगी। शुल्क भुगतान की अंतिम… pic.twitter.com/he42Gf3CQu
आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ शैक्षणिक योग्यता, विषय, श्रेणी और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे। फ़ॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों को प्रमाणपत्रों से मिलाकर देखना ज़रूरी होगा। आवेदन पूरा होने के बाद फ़ॉर्म और शुल्क भुगतान की रसीद सुरक्षित रखना भी उपयोगी रहेगा।
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन के दिशा-निर्देश BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपने पद की पात्रता और अन्य शर्तों की जाँच करनी चाहिए।
STET 2026 वालों को भी मौका, लेकिन पास होना ज़रूरी
हालांकि, सिर्फ़ STET में शामिल होना पर्याप्त नहीं होगा। संबंधित अभ्यर्थियों को STET 2026 में सफल होना होगा और आगे की प्रक्रिया में उसका उत्तीर्णता प्रमाणपत्र आयोग के निर्देश के अनुसार उपलब्ध कराना होगा। प्रमाणपत्र उपलब्ध होने के बाद ही उनकी पात्रता पूरी मानी जाएगी और आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का रास्ता साफ़ होगा। इस व्यवस्था का असर खास तौर पर उन अभ्यर्थियों पर पड़ेगा जो माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसलिए ऐसे उम्मीदवारों को TRE-4 की तैयारी के साथ STET 2026 को भी गंभीरता से लेना होगा।
परीक्षा की तारीख़ को लेकर क्या है अपडेट?