बकरी, भेड़ और सूकर पालन से कमाई बढ़ाने का सुनहरा मौका, यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव 2026 में पाएं पूरी जानकारी, ऐसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन

Gaon Connection | Jun 03, 2026, 12:37 IST
Share
उत्तर प्रदेश सरकार बकरी, भेड़ और सूकर पालन को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए 17 और 18 जून को लखनऊ में "यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव 2026" का आयोजन होगा। यह आयोजन किसानों, युवाओं और उद्यमियों को नए अवसर प्रदान करेगा। इसमें पशु स्वास्थ्य, चारा विकास और मूल्य संवर्धन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सफल पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा।
यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव 2026
यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव 2026
उत्तर प्रदेश में बकरी, भेड़ और सूकर पालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में पशुपालन विभाग 17 और 18 जून को राजधानी लखनऊ में "यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव 2026" का आयोजन करने जा रहा है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में होने वाला यह दो दिवसीय आयोजन किसानों, पशुपालकों, उद्यमियों, युवाओं, स्टार्टअप्स और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को एक ही मंच पर लाएगा।

आजीविका से उद्यमिता की ओर बढ़ता कदम

"उत्तर प्रदेश में लघु पशु विकास - आजीविका से उद्यमिता की ओर" थीम पर आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य किसानों और युवाओं को पशुपालन आधारित व्यवसाय के नए अवसरों से जोड़ना है। राज्य सरकार का मानना है कि बकरी, भेड़ और सूकर पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार का बड़ा माध्यम बन सकता है।

इन विषयों पर होगी विशेष चर्चा

कॉन्क्लेव में बकरी, भेड़ एवं सूकर पालन में उद्यमिता विकास, पशु स्वास्थ्य के जरिए उत्पादन बढ़ाने, चारा विकास और संतुलित आहार, पशु उत्पादों के मूल्य संवर्धन, बकरी दूध के व्यावसायिक नवाचार, वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से चारा आधारित उद्यमिता, वित्त, बीमा और सरकारी योजनाओं सहित लघु पशुपालन आधारित व्यवसायों के विस्तार पर विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।

उत्कृष्ट पशुपालकों का होगा सम्मान

पशुपालन विभाग की डॉ. प्रतिभा सचान के अनुसार, कार्यक्रम में बकरी, भेड़ एवं सूकर पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों और पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। इससे सफल उद्यमियों की कहानियां अन्य लोगों तक पहुंचेंगी और नए लोग भी इस व्यवसाय को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

कंपनियों के स्टॉल बनेंगे आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में पशु आहार, नस्ल सुधार, दवा, टीकाकरण, उपकरण, बीमा और वित्तीय सेवाओं से जुड़ी कई कंपनियां अपने स्टॉल लगाएंगी। प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों और बाजार की नई संभावनाओं की जानकारी सीधे विशेषज्ञों और कंपनियों से मिलेगी। आयोजन में नेटवर्किंग, नए व्यापारिक अवसरों और निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

किसानों, युवाओं और उद्यमियों के लिए नि:शुल्क मौका

पशुपालन विभाग ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण नि:शुल्क रखा गया है। किसान, युवा, महिला उद्यमी, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह और पशुपालन व्यवसाय से जुड़े लोग इसमें हिस्सा लेकर नए अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे करें संपर्क

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 8812859008 पर संपर्क कर सकते हैं।

वेबसाइट: upsmalllivestockexpo.in

ईमेल: upsmalllivestockexpo@gmail.com

पशुपालन को बनाएं फायदे का कारोबार
पशुपालन को बनाएं फायदे का कारोबार
Tags:
  • UP Small Livestock Conclave 2026
  • Livestock Farming
  • Goat Farming
  • Sheep Farming
  • Pig Farming
  • Animal Husbandry
  • Livestock Business
  • Livestock Entrepreneurship
  • Livestock Expo Lucknow
  • Uttar Pradesh Animal Husbandry Department