दूल्हों का नहीं कोई ठिकाना, शौचालय कैसे भेंट करेगी सरकार

Ishtyak Khan | May 01, 2018, 15:34 IST
औरैया समाचार
औरैया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत औरैया में फरवरी माह में 47 जोड़ों ने शादी की, सरकार ने सभी को भेंट के रूप में शौचालय के लिए धनराशि देने का ऐलान किया है। मगर सरकार के पास दूल्हों के घरों का पता नहीं है, ऐसे में शौचालय दिए जाए तो किसे।

जिले में 18 फरवरी 2018 को चौ. विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 47 जोड़े शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले विभाग के पास सभी दुल्हनों के और दूल्हों के गाँव और शहर का पता दिया गया, लेकिन अब 15 दूल्हों के अलावा किसी का पता विभाग को ढूंढे नहीं मिल रहा है। वहीं ये 15 दूल्हें, जिनके पते विभाग के पास हैं, वे गैर जनपद के हैं।

शादी हुए दो माह से अधिक का समय बीतने जा रहा है, लेकिन अभी शौचालय की राशि भेंट नहीं की गई है। वहीं, गैर जनपद के दूल्हों को जिला स्तर पर विभाग शौचालय नहीं देसकते हैं, उनको उन्हीं के जिलों से देने के लिए विभाग पत्राचार करने की तैयारी में है।

समाज कल्याण विभाग की तरफ से जो सूची दी गई है, उसमें 15 दूल्हे गैर जनपद के हैं। बाकी दूल्हों की सूची दी नहीं गई है, जिसका सत्यापन करा शौचालय दिलाया जा सके। गैर जनपदों के दूल्हों को शौचालय देने की प्रक्रिया और बाकी के पता ढूंढने के लिए पत्राचार किया गया है।
- केके अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जनपद औरैया

औरैया के समाज कल्याण अधिकारी आवेश कुमार बताते हैं, “सामूहिक विवाह में आए सभी दूल्हों की सूची खंड विकास अधिकारी और अधिशाषी अधिकारियों से मांगी गई है। पहले जो आई थी, वो सूची जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय भेज दी गई है। वहीं, दूसरे जिले के लोगों को कैसे शौचालय दिया जाए, प्रशासन तय करेगा।“

वहीं, औरैया के जिला पंचायत राज अधिकारी केके अवस्थी बताते हैं, “समाज कल्याण विभाग की तरफ से जो सूची दी गई है, उसमें 15 दूल्हे गैर जनपद के हैं। बाकी दूल्हों की सूची दी नहीं गई है, जिसका सत्यापन करा शौचालय दिलाया जा सके। गैर जनपदों के दूल्हों को शौचालय देने की प्रक्रिया और बाकी के पता ढूंढने के लिए पत्राचार किया गया है।“

Tags:
  • औरैया समाचार
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
  • Chief Minister marriage scheme
  • Yogi Adityinath

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.