CNG PRICE HIKE: 48 घंटे में दूसरी बार महंगी हुई CNG, आम जनता परेशान, कहा-“अब कैसे चलेगा घर?” जानें ताजा रेट
Preeti Nahar | May 17, 2026, 12:12 IST
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं। पिछले 48 घंटों में यह दूसरी बार है जब सीएनजी ₹1 प्रति किलो महंगी हुई है। इससे पहले ₹3 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। ऑटो-टैक्सी चालकों में नाराजगी है। गैस सप्लाई लागत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव को इसका कारण बताया जा रहा है।
CNG महंगी होने से आम जनता परेशान
दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतों में लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी होने से आम लोगों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले 48 घंटों में दूसरी बार CNG महंगी हुई है और अब इसकी कीमत में ₹1 प्रति किलो का इजाफा किया गया है। इससे पहले हाल ही में CNG के दाम ₹3 प्रति किलो बढ़ाए गए थे। नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG की कीमतें फिर चर्चा में आ गई हैं और ऑटो-टैक्सी चालकों में नाराजगी बढ़ रही है।
लोधी रोड स्थित एक CNG स्टेशन पर ग्राहकों ने बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर नाराजगी जताई। एक उपभोक्ता ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है और ड्राइवरों को कोई फायदा नहीं मिल रहा। वहीं एक अन्य वाहन चालक ने कहा कि पहले ₹3 और अब करीब ₹1 की बढ़ोतरी ने गरीब लोगों की कमर तोड़ दी है। उनका कहना है कि वाहन किराया नहीं बढ़ा, लेकिन CNG लगातार महंगी होती जा रही है, जिससे रोज की कमाई प्रभावित हो रही है।
बताया जा रहा है कि गैस सप्लाई लागत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण CNG की दरों में यह बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, वाहन चालकों की मांग है कि सरकार CNG कीमतों को नियंत्रित करे और ऑटो-टैक्सी किराए में भी संशोधन करे ताकि बढ़ती लागत का बोझ कुछ कम हो सके। लगातार हो रही महंगाई के बीच CNG की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम यात्रियों पर भी असर डाल सकती है।
17 मई से CNG की कीमतों में ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरों के बाद दिल्ली में CNG की कीमत ₹80.09 प्रति किलो हो गई है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में अब CNG ₹88.70 प्रति किलो मिलेगी।
पिछले 2 दिनों में यह दूसरी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को CNG की कीमतों में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों से ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है।
उपभोक्ता का गुस्सा "गरीब लोगों की कमर तोड़ दी"
बताया जा रहा है कि गैस सप्लाई लागत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण CNG की दरों में यह बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, वाहन चालकों की मांग है कि सरकार CNG कीमतों को नियंत्रित करे और ऑटो-टैक्सी किराए में भी संशोधन करे ताकि बढ़ती लागत का बोझ कुछ कम हो सके। लगातार हो रही महंगाई के बीच CNG की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम यात्रियों पर भी असर डाल सकती है।
हाल-फिलहाल में ईंधन कीमतों में ये बड़े बदलाव हुए हैं:
पिछले 2 दिनों में यह दूसरी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को CNG की कीमतों में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों से ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है।
- 15 मई 2026 को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए गए। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 से बढ़कर ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 से बढ़कर ₹90.67 प्रति लीटर हो गया।
- इसी के अगले दिन यानी 15 मई 2026 से दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतों में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद दिल्ली में CNG का रेट ₹77.09/kg से बढ़कर ₹79.09/kg हो गया।
- फिर 17 मई 2026 को लगातार दूसरी बार CNG महंगी हुई और इसमें ₹1 प्रति किलो का और इजाफा किया गया। इसके बाद दिल्ली में CNG की कीमत ₹80/kg के पार पहुँच गई।
- मुंबई में भी 14 मई 2026 को MGL ने CNG के दाम ₹2/kg बढ़ाए थे। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों और सप्लाई लागत बढ़ने को इसकी वजह बताया।
- विशेषज्ञों और लगातार आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम एशिया तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और गैस सप्लाई संकट की वजह से आने वाले दिनों में ईंधन कीमतों में और बदलाव हो सकते हैं।