30 मई को आ सकता है तूफ़ान, हो सकता है बेहद खतरनाक, यूपी के इन जिलों में हाई अलर्ट जारी

Preeti Nahar | May 29, 2026, 19:03 IST
Share
30 मई के दौरान मौसम अचानक बेहद खतरनाक रूप ले सकता है। मौसम विज्ञान ने कई जिलों के लिए तेज आंधी, तूफान, ओलावृष्टि, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों और किसानों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
Weather: Rain and storm in Prayagraj
Weather: Rain and storm in Prayagraj
देश के कई राज्यों में मई के अंतिम दिनों में तेज गर्मी का कहर जारी था। ऐसे में अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। देश के कई हिस्सों में तेज तूफान, गरज-चमक, ओलावृष्टि और भारी बारिश की देखी गई। इसी के साथ मौसम विभाग की तरफ से ताजा जानकारी दी गई है अगले 24 घंटों के लिए, जिसमें प्रदेश में रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में सावधानी बरतनी बेहत जरूरी है।

नई मौसमी रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड, पूर्वांचल और तराई के जिलों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे मकानों से दूर रहने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार 30 मई की सुबह तक उत्तर प्रदेश का मौसम बेहद खराब रह सकता है। विभाग ने बताया कि कई जिलों में तेज आंधी और तूफान का असर देखने को मिलेगा।

100 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती है हवा

मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, आगरा, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ और आसपास के जिलों में तेज तूफान की संभावना है। इन इलाकों में हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है और कई जगह झोंकों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

कई जिलों में ओलावृष्टि का खतरा

मौसम विभाग ने बताया कि बांदा, वाराणसी, गोंडा, श्रावस्ती, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। इससे खेतों में खड़ी फसलों और आम के बागों को नुकसान पहुंच सकता है।

लगभग पूरे प्रदेश में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी

गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, अमेठी, सुलतानपुर और अयोध्या समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

किसानों और लोगों के लिए जरूरी सावधानियाँ

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। तेज हवा के दौरान पेड़ों, होर्डिंग्स और कच्चे मकानों से दूर रहने को कहा गया है।

- किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में रखी फसल, भूसा और कृषि उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखें। आम और सब्जियों की फसलों को तेज हवा और ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है, इसलिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की जरूरत है।

- बिजली चमकने के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल खुले स्थान पर न करें और पक्के मकान में शरण लें। भारी बारिश के समय जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है।

- मौसम विभाग ने लोगों से लगातार मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Tags:
  • UP Storm Alert
  • यूपी तूफान अलर्ट
  • Thunderstorm Uttar Pradesh
  • उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान
  • Heavy Rain Alert UP
  • UP on Red Alert
  • High Speed Storn Alert in UP
  • 30 May weather update in UP
  • Heavy Rain and Hail in UP
  • Red Alert for Storm in UP on May 30