श्रीलंका में डेंगू का भीषण प्रकोप, 225 लोगों की मौत

गाँव कनेक्शन | Jul 04, 2017, 17:10 IST

कोलंबो (भाषा)। श्रीलंका डेंगू के अब तक के सबसे भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है। यहां इस साल मच्छरजनित डेंगू रोग से 225 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 76,000 से अधिक लोग बीमार हुए हैं।

स्थिति के मद्देनजर सरकार ने कूड़े-कचरे को हटाने, गंदे तालाबों तथा मच्छर प्रजनन के अन्य संभावित स्थानों की सफाई के लिए 400 सैनिक और पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं। कोलंबो के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुवन विजयमुनि ने कहा कि पिछले महीने हुई भारी मानसूनी बारिश के बाद जमा गंदगी की सफाई करने में लोगों की विफलता की वजह से समस्या बढ़ी है।

उन्होंने कहा, ''यह दुखद है कि लोग अपने वातावरण को साफ नहीं रखते। कुछ लोग अपने घरों में निरीक्षण एवं सफाई के लिए अधिकारियों तक को घुसने नहीं देते। वास्तव में यह अस्वीकार्य है।''

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • dengue
  • Health
  • srilanka
  • hindi samachar
  • Dengue fury
  • 225 people die
  • Srilanka samachar