महंगाई का बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल, दूध के बाद अब इस राज्य में हुई ब्रेड भी महंगी, पिछले कुछ दिनों में बढ़े कई जरूरी सामानों के दाम

Preeti Nahar | May 19, 2026, 13:48 IST
Share
देशभर में पिछले कुछ दिनों में आम आदमी को लगातार महंगाई के झटके लग रहे हैं। पेट्रोल-डीजल, दूध, LPG, CNG और अब ब्रेड जैसी रोज़मर्रा की ज़रूरी चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी हुई है, वहीं अमूल और मदर डेयरी ने पिछले दिनों दूध के दाम बढ़ाए हैं। अब मुंबई में ब्रेड कंपनियों ने भी प्रति पैकेट ₹5 तक कीमत बढ़ा दी है। बढ़ती ईंधन लागत, पैकेजिंग खर्च और महंगे आयात को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है।
ब्रैड के पैकेट्स पर बढ़े 5 रूपए-पुणे, महाराष्ट्र
ब्रैड के पैकेट्स पर बढ़े 5 रूपए-पुणे, महाराष्ट्र
देश में महंगाई एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा रही है। पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और परिवहन से जुड़ी कई सेवाओं के दाम बढ़ गए हैं। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद जयपुर में पेट्रोल ₹109 प्रति लीटर के पार पहुँच गया है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी कई शहरों में बढ़े हैं। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों के दैनिक खर्च और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर साफ दिखाई देने लगा है।

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

देश में लगातार बढ़ती महंगाई अब सीधे आम लोगों की रसोई और जेब पर असर डाल रही है। पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल, दूध, LPG, CNG और खाने-पीने की जरूरी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में पेट्रोल ₹1.33 प्रति लीटर और डीजल ₹1.24 प्रति लीटर महंगा हो गया है। राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹109.32 प्रति लीटर और डीजल ₹94.50 प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के सामानों पर भी दिखाई देने लगा है।

देशभर में दूध हुआ महंगा

पिछले सप्ताह अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की घोषणा की। नई दरें 14 मई से लागू हो चुकी हैं। कंपनियों का कहना है कि पशु चारे, पैकेजिंग, ईंधन और परिवहन लागत बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ीं। कई अन्य डेयरी कंपनियों ने भी दूध के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।

अब ब्रेड भी हुई महंगी

ब्रैड के पैकेट्स पर बढ़े 5 रूपए-पुणे, महाराष्ट्र
ब्रैड के पैकेट्स पर बढ़े 5 रूपए-पुणे, महाराष्ट्र
दूध के बाद अब ब्रेड की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। मुंबई में ब्रेड कंपनियों ने प्रति पैकेट ₹5 तक दाम बढ़ा दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबले Modern Bread ने अपने कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं और Britannia व अन्य कंपनियाँ भी जल्द कीमतें बढ़ा सकती हैं। 400 ग्राम सैंडविच ब्रेड ₹40 से बढ़कर ₹45, व्हीट ब्रेड ₹55 से ₹60 और मल्टीग्रेन ब्रेड ₹60 से ₹65 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के पुणे में भी ब्रैड के बढ़ते दाम की ख़बरे आ रही हैं। पुणे में ब्रैड पर 5 रूपए बढ़ोतरी वाले नए MRP पैकैट्स मार्किट में आ चुके हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं ब्रेड के दाम?

ब्रेड निर्माताओं का कहना है कि प्लास्टिक पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल आयात किया जाता है और रुपये की कमजोरी के कारण उसकी लागत काफी बढ़ गई है। इसके अलावा परिवहन खर्च, गैस, नमक, प्रिजर्वेटिव और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने भी उत्पादन लागत बढ़ा दी है। बेकरी कारोबारियों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में अन्य बेकरी उत्पाद भी महंगे हो सकते हैं।

CNG और LPG की कीमतों ने भी बढ़ाई चिंता

दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में CNG और PNG की कीमतों में भी हाल के दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत भी बढ़ी है। इसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ना शुरू हो गया है।

आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें

लगातार बढ़ती महंगाई का असर अब सीधे घरेलू बजट पर दिखाई दे रहा है। दूध, ब्रेड, ईंधन और गैस जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें महंगी होने से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की चिंता बढ़ गई है। अगर कच्चे तेल और आयात लागत में कमी नहीं आई तो आने वाले दिनों में और कई जरूरी सामानों के दाम बढ़ सकते हैं।
Tags:
  • inflation news india
  • petrol diesel price hike
  • bread price increase india
  • milk price hike latest news
  • daily essentials getting expensive
  • grocery inflation india 2026
  • fuel prices impact on common man
  • household budget crisis india
  • rising food prices india
  • bread price hike in mumbnai 5 rupess