त्रिनिदाद पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चखा मशहूर ‘डबल्स’, भारत के इस डिश जैसा होता है स्वाद, देखें तस्वीर
Umang | May 09, 2026, 15:50 IST
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने त्रिनिदाद और टोबैगो में 'डबल्स' का स्वाद चखा। यह व्यंजन भारतीय प्रवासी समुदाय की देन है और छोले-भटूरे जैसा है। प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने इसे सांस्कृतिक रिश्तों की मिठास बताया। जयशंकर की यह यात्रा भारत और त्रिनिदाद के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक बनी।
एस. जयशंकर के लिए ‘डबल्स’ तैयार करता हुआ शेफ
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने त्रिनिदाद और टोबैगो दौरे के दौरान वहां के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड ‘डबल्स’ का स्वाद लिया। जयशंकर की यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने भी इसे दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्तों की मिठास बताया।
![‘डबल्स’ खाते हुए एस. जयशंकर]()
‘डबल्स’ त्रिनिदाद और टोबैगो का बेहद मशहूर स्ट्रीट फूड है, जिसकी जड़ें भारतीय प्रवासी समुदाय से जुड़ी हैं। यह खाने में काफी हद तक भारत के छोले-भटूरे जैसा माना जाता है। इसमें मसालेदार छोले को दो तली हुई नरम रोटियों के बीच भरकर परोसा जाता है। ऊपर से इसमें तीखी और मीठी चटनी डालकर इसका स्वाद और बढ़ाया जाता है।
त्रिनिदाद में ‘डबल्स’ केवल एक स्ट्रीट फूड नहीं बल्कि भारतीय विरासत की पहचान माना जाता है। इसका स्वाद भारतीय मसालों और छोले की वजह से भारतीय खाने की याद दिलाता है। यही कारण है कि विदेश मंत्री जयशंकर ने भी इसे खास दिलचस्पी के साथ चखा। प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जयशंकर ने त्रिनिदाद और टोबैगो की सबसे पसंदीदा डिश का “असली स्वाद” लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल कूटनीतिक यात्रा नहीं बल्कि संस्कृति, स्वाद और दोस्ती साझा करने का अवसर भी था।
त्रिनिदाद और टोबैगो में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। उनके पूर्वज औपनिवेशिक दौर में भारत से मजदूर के रूप में वहां पहुंचे थे। माना जाता है कि ‘डबल्स’ की शुरुआत भी भारतीय समुदाय ने ही की थी। आज यह वहां की पहचान बन चुका है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय है।
जयशंकर के ‘डबल्स’ खाते हुए वीडियो और तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर इस डिश की चर्चा तेज हो गई है। कई यूजर्स इसे “कैरेबियाई छोले-भटूरे” बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने इसे भारतीय स्वाद और कैरेबियाई संस्कृति का शानदार मेल कहा।
क्या है ‘डबल्स’?
‘डबल्स’ खाते हुए एस. जयशंकर
‘डबल्स’ त्रिनिदाद और टोबैगो का बेहद मशहूर स्ट्रीट फूड है, जिसकी जड़ें भारतीय प्रवासी समुदाय से जुड़ी हैं। यह खाने में काफी हद तक भारत के छोले-भटूरे जैसा माना जाता है। इसमें मसालेदार छोले को दो तली हुई नरम रोटियों के बीच भरकर परोसा जाता है। ऊपर से इसमें तीखी और मीठी चटनी डालकर इसका स्वाद और बढ़ाया जाता है।
भारतीय स्वाद की झलक
Today, India’s Minister of External Affairs, the Honourable Dr. Subrahmanyam Jaishankar, got a true taste of one of Trinidad and Tobago’s most beloved local delights - doubles.
— Kamla Persad-Bissessar (@PM_Kamla) May 9, 2026
Beyond diplomacy and discussions, it was an opportunity to share the warmth, flavour and spirit of the… pic.twitter.com/67D6bfC2BF