Cervical Cancer: फरवरी से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV टीकाकरण अभियान, 14 साल की लड़कियों को मिलेगी मुफ्त वैक्सीन
Gaon Connection | Feb 26, 2026, 15:23 IST
केंद्र सरकार 14 साल की किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए एक बड़े टीकाकरण अभियान की तैयारी कर रही है। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन निशुल्क दी जाएगी। अनुमान है कि इस पहल से करीब 1.15 करोड़ लड़कियों को फायदा होगा। जानिए पहले टीकाकरण किस राज्य से शुरू हो रहा है और कब ?
सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा टीकाकरण
Kab se lagega Cervical Cancer ka Teeka: केंद्र सरकार जल्द ही देशभर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एक बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत 14 साल की किशोरियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, यह अभियान फरवरी के अंत तक शुरू हो सकता है और इसमें करीब 1.15 करोड़ लड़कियाँ शामिल होंगी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करना और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को रोकना है, जो भारत में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है।
सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। हर साल लगभग 80 हजार नए मामले सामने आते हैं और 42 हजार से अधिक महिलाओं की मौत हो जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्वाइकल कैंसर के लगभग सभी मामले HPV संक्रमण के कारण होते हैं। सरकार का मानना है कि किशोरावस्था में सही समय पर टीकाकरण से HPV संक्रमण को रोका जा सकता है, जिससे भविष्य में कैंसर का खतरा काफी कम हो जाएगा।
इस अभियान में गार्डासिल-4 (क्वाड्रिवेलेंट HPV वैक्सीन) का इस्तेमाल किया जाएगा। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर फैलाने वाले मुख्य वायरस से सुरक्षा देती है। दुनिया भर में हुए अध्ययनों के अनुसार, यह वैक्सीन 93 से 100 प्रतिशत तक असरदार है। अब तक दुनिया भर में इसके 50 करोड़ से ज्यादा डोज सुरक्षित रूप से दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सही उम्र में दी गई एक डोज भी लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान कर सकती है।
यह टीकाकरण सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा, जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल। इन सभी जगहों पर प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा और किसी भी समस्या से निपटने के लिए जरूरी चिकित्सा सुविधाएं भी होंगी। यह टीकाकरण पूरी तरह से मुफ्त और स्वैच्छिक होगा, लेकिन वैक्सीन लगाने से पहले माता-पिता की सहमति लेना जरूरी होगा।
मंत्रालय की योजना है कि इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के अजमेर से की जाएगी, फरवरी की 28 तारीख को ही अजमेर में चालू होगा। इसके बाद सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उसी दिन अपने-अपने यहाँ टीकाकरण शुरू कर देंगे। राज्यों को वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा, कोल्ड चेन (वैक्सीन को सही तापमान पर रखने की व्यवस्था) और टीकाकरण सत्र स्थलों की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र किशोरियों को समय पर टीका लग सके।
सरकार का मानना है कि HPV टीकाकरण अभियान आने वाले सालों में सर्वाइकल कैंसर के मामलों और इससे होने वाली मौतों को काफी कम कर देगा। यह कदम न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों को एक गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक बड़ा निवेश भी है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत यह अभियान