FSSAI New Rule 2026: फूड पैकेट, केक और मिठाई की पैकिंग में स्टेपल पिन पर रोक, जानें क्यों बदले गए नियम
Preeti Nahar | Jun 13, 2026, 11:51 IST
क्या आपके खाने के पैकेट, केक बॉक्स या मिठाई के डिब्बे में लगा स्टेपल पिन आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकता है? लोगों की सुरक्षा को देखते हुए FSSAI ने फूड पैकेजिंग में धातु के पिन और तार के इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगा दी है। जानिए इस नए नियम का किन खाद्य कारोबारियों और ग्राहकों पर पड़ेगा असर।
FSSAI ने Metallic Pins और Wires पर तुरंत रोक लगाई
FSSAI ने कहा कि खाद्य उत्पादों और उनकी पैकेजिंग में धातु के पिन, स्टेपल पिन और तार (Metallic Pins/Wires) के इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगे। फूड पैकेजिंग के ये तरीके कस्टमर की सेहल के साथ खिलवाड़ करने जैसे थे।
खाने में पिन मिलने की शिकायतों के बाद लिया फैसला-FSSAI के मुताबिक, कई मामलों में केक, मिठाई के डिब्बे, स्नैक्स पैकेट और दूसरे खाद्य पैकेज में धातु के पिन या तार पाए गए हैं। ऐसे पिन गलती से खाने के साथ शरीर में पहुंच सकते हैं, जिससे मुंह, गले या पेट में चोट लगने का खतरा रहता है।
इसी खतरे को देखते हुए FSSAI ने सभी फूड बिजनेस ऑपरेटरों (FBOs) को निर्देश दिया है कि वे खाने की चीजों को बंद करने, पैक करने या सजाने के लिए किसी भी तरह के धातु के पिन या तार का इस्तेमाल तुरंत बंद करें।
किन चीजों की पैकिंग में नहीं लगेंगे पिन?
- केक बॉक्स
- मिठाई के डिब्बे
- स्नैक्स पैकेट
- टेक-अवे फूड पैकेट
- बेकरी प्रोडक्ट की पैकिंग
- अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट