गंगा उद्भव योजना: गाद से बेहाल मोकामा टाल
Umesh Kumar Ray | Oct 23, 2020, 05:56 IST
बिहार का मोकामा टाल दाल का कटोरा कहा जाता है और यहां पर मसूर, चना, मटर सहित कई किस्म की दालें उगती हैं। लेकिन बीते कुछ सालों में गंगा में बढ़ रहे गाद के कारण यहां के खेतों में अक्टूबर के अंत तक बाढ़ का पानी रूका रहता है, जिससे बुआई में समस्या होती है।
गंगा उद्भव योजना: गाद से बेहाल मोकामा टाल