Sugarcane Farming: हरियाणा में चौड़ी कतारों में गन्ना रोपण करने वाले किसानों को अब मिलेंगे 5000 रुपए
Preeti Nahar | May 08, 2026, 19:15 IST
हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने चौड़ी कतारों में गन्ने की रोपाईऔर एकल-आंख विधि (सिंगल बड तकनीक)से बिजाई करने वाले किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि 3,000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति एकड़ कर दी है। इसके साथ ही किसानों की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार नेशुगरकेन हार्वेस्टर मशीन उपलब्ध कराने और टिश्यू कल्चर से तैयार गुणवत्तापूर्ण पौधे देने की भी घोषणा की है। सरकार का कहना है कि इन कदमों से गन्ना खेती को अधिक लाभकारी और तकनीक आधारित बनाया जा सकेगा।
चौड़ी कतारों में रोपण और एकल-आंख विधि से बिजाई पर सहायता राशि 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपये प्रति एकड़
हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन लागत कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब जो किसान 4 फीट की दूरी पर चौड़ी कतारों में गन्ने की बुवाई करेंगे, उन्हें सरकार की तरफ से ₹5,000 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पहले यह राशि ₹3,000 प्रति एकड़ थी। यह फैसला राज्य सरकार के ‘गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन’ के तहत लिया गया है। इसकी जानकारी हरियाणा के कृषि मंत्री Shyam Singh Rana ने विभागीय बैठक के बाद दी।
सरकार ने इस बार किसानों को सीधा आर्थिक लाभ बढ़ाया है। पहले चौड़ी कतारों में गन्ना लगाने वाले किसानों को ₹3,000 प्रति एकड़ सहायता मिलती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹5,000 कर दिया गया है। यह घोषणा हरियाणा बजट 2026-27 में भी की गई थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक 4 फीट की दूरी पर गन्ना लगाने से फसल में हवा और धूप बेहतर तरीके से पहुंचती है। इससे पौधों की बढ़वार अच्छी होती है और रोगों का खतरा कम होता है। साथ ही खेत में मशीनों का इस्तेमाल आसान हो जाता है, जिससे मजदूरी लागत घट सकती है।
सरकार ने सिर्फ चौड़ी कतारों की बुवाई ही नहीं, बल्कि सिंगल-आई बड (एकल आंख विधि) से गन्ना लगाने वाले किसानों के लिए भी प्रोत्साहन राशि ₹3,000 से बढ़ाकर ₹5,000 प्रति एकड़ कर दी है। सरकार का दावा है कि इससे बीज की बचत होगी और उत्पादन बढ़ेगा।
राज्य सरकार ने यह भी ऐलान किया है कि गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को टिश्यू कल्चर से तैयार पौधे मुफ्त दिए जाएंगे। ये पौधे Karnal Cooperative Sugar Mill के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच इन पौधों को प्राप्त कर सकेंगे।
गन्ने की कटाई में बढ़ती मजदूरी लागत को कम करने के लिए राज्य की हर सहकारी चीनी मिल अपने क्षेत्र के किसानों को शुगरकेन हार्वेस्टर मशीन उपलब्ध कराएगी। इससे कटाई तेज होगी और किसानों का खर्च कम होगा।
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को सरकारी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक किसान 15 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद भौतिक सत्यापन होगा और फरवरी 2027 तक किसानों को राशि जारी की जाएगी।
हरियाणा सरकार चाहती है कि किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीकों को अपनाएं, उत्पादन बढ़ाएं और लागत कम करें। सरकार का मानना है कि नई तकनीकों और आर्थिक प्रोत्साहन से गन्ना किसानों की आय में सुधार होगा।
पहले से ₹2,000 ज्यादा मिलेगा फायदा
चौड़ी कतारों में गन्ना रोपण करने वाले किसानों को अब मिलेंगे 5000 रुपए
— Shyam Singh Rana Agriculture Minister Haryana (@SinghRana6940) May 8, 2026
-पहले यह प्रोत्साहन राशि 3 हज़ार रुपए प्रति एकड़ दी जा रही थी
- सहकारी मिल किसानों को उपलब्ध करवाएगी शुगरकेन हार्वेस्टर मशीन
-टिश्यू कल्चर से गन्ना का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को किया प्रोत्साहित… pic.twitter.com/dd2TKZAb9E