कोविड-19 जैसी नहीं है Hantavirus की स्थिति- WHO; जानिए क्या है Hantavirus, इसके लक्षण और ग्रामीण इलाकों में बचाव के तरीके?
Preeti Nahar | May 07, 2026, 19:45 IST
हंतावायरस के अटलांटिक क्रूज शिप पर कई मामले सामने आए जिसमें तीन लोगों की मौत हुई। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस पर अपडेट जारी किया है। यह वायरस चूहों से फैलता है। आम लोगों के लिए खतरा कम है पर सावधानी जरूरी है। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बचाव के उपाय अपनाएं।
हंटावायरस क्या है और कैसे फैलता है?
हाल के दिनों में Hantavirus एक बार फिर चर्चा में है, जब अटलांटिक महासागर में चल रहे एक क्रूज शिप पर इसके कई संदिग्ध मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद World Health Organization ने इस वायरस को लेकर अपडेट जारी किया है। WHO के मुताबिक यह एक दुर्लभ लेकिन गंभीर वायरस है, जो आमतौर पर संक्रमित चूहों और दूसरे कृंतकों (rodents) के जरिए इंसानों तक पहुंचता है। हालांकि WHO ने यह भी कहा है कि फिलहाल आम लोगों के लिए इसका खतरा कम है, लेकिन मामले की निगरानी की जा रही है।
Hantavirus मुख्य रूप से संक्रमित चूहों के मूत्र, मल और लार के संपर्क में आने से फैलता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसी जगह की सफाई करता है जहां चूहों की बीट या पेशाब मौजूद हो और उससे संक्रमित धूल सांस के जरिए शरीर में चली जाए, तो संक्रमण हो सकता है। खेतों, गोदामों, बंद कमरों, जंगलों और ग्रामीण इलाकों में इसका खतरा ज्यादा माना जाता है। कुछ मामलों में चूहे के काटने से भी संक्रमण हो सकता है। WHO के अनुसार, इंसान से इंसान में संक्रमण बेहद दुर्लभ है, लेकिन दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले Andes strain में सीमित human-to-human transmission देखा गया है।
WHO ने 4 मई 2026 को जारी अपने अपडेट में बताया कि क्रूज शिप पर अब तक 7 मामले सामने आए हैं, जिनमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ मरीजों में तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया जैसे लक्षण देखे गए। WHO का कहना है कि शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि संक्रमण पहले चूहों के संपर्क से हुआ और बाद में करीबी संपर्क वालों में सीमित रूप से फैला हो सकता है। हालांकि संगठन ने साफ कहा है कि यह वायरस कोविड या फ्लू की तरह तेजी से नहीं फैलता और फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।
WHO की ताजा प्रेस ब्रीफिंग में संगठन प्रमुख Tedros Adhanom Ghebreyesus ने अमेरिका के WHO से अलग होने के फैसले पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी करते हुए कहा कि वायरस राजनीति, सीमाओं या देशों के फैसलों की परवाह नहीं करते। उन्होंने कहा, “Viruses don’t care about our politics, they don’t care about our borders… solidarity is our best immunity.” WHO अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका अब औपचारिक रूप से संगठन का हिस्सा नहीं है, लेकिन क्रूज शिप पर अमेरिकी नागरिकों के मामले को देखते हुए दोनों पक्षों के बीच जानकारी साझा करने का काम सुचारू रूप से चल रहा है। WHO के आपातकाल विशेषज्ञ Abdirahman Sheikh Mahamud ने कहा कि अब तक सूचना का आदान-प्रदान बेहतर तरीके से हो रहा है।
WHO ने इस दौरान लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि Hantavirus की स्थिति कोविड-19 जैसी नहीं है। विशेषज्ञों ने साफ कहा कि यह पूरी तरह अलग वायरस है और इसके फैलने का तरीका भी अलग है। WHO के अनुसार अभी यह संक्रमण मुख्य रूप से क्रूज शिप तक सीमित है और इसे रोकने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय तेजी से लागू किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कुछ और मामले सामने आ सकते हैं, लेकिन बड़े वैश्विक प्रकोप या महामारी की आशंका फिलहाल नहीं है।
संक्रमण होने के 1 से 8 हफ्ते बाद लक्षण दिख सकते हैं। शुरुआत में सामान्य वायरल फीवर जैसे लक्षण नजर आते हैं, जैसे—
कई लोग शुरुआत में इसे सामान्य वायरल इंफेक्शन समझ लेते हैं। अगर संक्रमण बढ़ जाता है तो मरीज की हालत तेजी से बिगड़ सकती है। अमेरिका में मिलने वाले कुछ Hantavirus संक्रमण में मौत का खतरा 40 से 50 प्रतिशत तक हो सकता है। वायरस की चपेट में आने से कई तरह के लक्षण हो सकते हैं जैसे-
फिलहाल Hantavirus का कोई विशेष इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर मरीज को सपोर्टिव ट्रीटमेंट देते हैं, जैसे- ऑक्सीजन सपोर्ट, फ्लूइड मैनेजमेंट, ICU निगरानी, किडनी फंक्शन मॉनिटरिंग। समय पर इलाज मिलने से जान बचने की संभावना बढ़ जाती है।
सावधानी बेहद जरूरी है। खासकर ग्रामीण इलाकों, खेतों और गोदामों में काम करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
कैसे फैलता है Hantavirus?
WHO ने क्या कहा?
कोविड-19 जैसी नहीं है Hantavirus की स्थिति कोविड-WHO
WHO ने इस दौरान लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि Hantavirus की स्थिति कोविड-19 जैसी नहीं है। विशेषज्ञों ने साफ कहा कि यह पूरी तरह अलग वायरस है और इसके फैलने का तरीका भी अलग है। WHO के अनुसार अभी यह संक्रमण मुख्य रूप से क्रूज शिप तक सीमित है और इसे रोकने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय तेजी से लागू किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कुछ और मामले सामने आ सकते हैं, लेकिन बड़े वैश्विक प्रकोप या महामारी की आशंका फिलहाल नहीं है।
Hantavirus के शुरुआती लक्षण
- तेज बुखार
- सिर दर्द
- शरीर और मांसपेशियों में दर्द
- कमजोरी
- उल्टी
- मतली
- पेट दर्द
- दस्त
गंभीर होने पर क्या होता है?
- सांस लेने में दिक्कत
- फेफड़ों में पानी भरना
- निमोनिया
- लो ब्लड प्रेशर
- किडनी फेल होना
- शरीर के अंगों पर असर
इलाज है या नहीं?
गाँव घरों में कैसे करें बचाव?
- घर और गोदामों में चूहों को पनपने न दें
- चूहों की बीट को सूखा झाड़ू लगाकर साफ न करें
- सफाई करते समय मास्क और ग्लव्स पहनें
- खाने-पीने की चीजों को ढककर रखें
- बंद कमरों को पहले हवादार करें