Heat Stroke Case: गर्मी में बढ़ा हीट स्ट्रोक का ख़तरा, 105°F से अधिक बुखार, दिल्ली के अस्पताल में दो गंभीर मरीज भर्ती
Preeti Nahar | May 21, 2026, 19:28 IST
दिल्ली में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। राजधानी के Dr. Ram Manohar Lohia Hospital में हीट स्ट्रोक के दो गंभीर मरीज भर्ती किए गए हैं। एक 24 वर्षीय युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जबकि दूसरे मामले में करीब 50 साल के बेहोश व्यक्ति को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी, लगातार पसीना निकलना और शरीर में पानी की कमी जानलेवा साबित हो सकती है।
RML अस्पताल में हीट स्ट्रोक अलर्ट- सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। पश्चिम बंगाल का 24 वर्षीय एक छात्र इस सीजन में दिल्ली में सामने आया पहला हीट स्ट्रोक मरीज बन गया है। ABVIMS and Dr. Ram Manohar Lohia Hospital के डॉक्टरों के मुताबिक युवक ट्रेन से दिल्ली आ रहा था, इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और शरीर का तापमान 105°F से ज्यादा पहुँच गया। उसे रात करीब 1:45 बजे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहाँ उसमें अत्यधिक तेज बुखार (हाइपरपाइरेक्सिया) और मानसिक स्थिति में बदलाव जैसे लक्षण पाए गए। डॉक्टरों ने बताया कि युवक को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी और अन्य संभावित कारणों को खारिज करने के बाद हीट स्ट्रोक की पुष्टि की गई।
राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच अब अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के गंभीर मरीज पहुंचने लगे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह सिर्फ सामान्य गर्मी नहीं बल्कि शरीर के लिए बेहद खतरनाक स्थिति बन चुकी है।
Dr. Ram Manohar Lohia Hospital में बीती रात 24 साल के एक युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक को तेज बुखार, शरीर का अत्यधिक तापमान, बेहोशी जैसी स्थिति और तेज डिहाइड्रेशन के लक्षण थे। डॉक्टरों ने उसे तुरंत इमरजेंसी देखभाल में रखा। फिलहाल उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
अस्पताल में हीट स्ट्रोक का एक और संदिग्ध मामला सामने आया है। करीब 50 साल के एक बेहोश पुरुष को पुलिस सुबह अस्पताल लेकर पहुँची। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज का शरीर का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा था और उसकी हालत बेहद नाजुक थी।
अस्पताल प्रशासन ने मरीज को तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। शुरुआती जाँच में डॉक्टरों को हीट स्ट्रोक की आशंका दिखाई दी। फिलहाल मरीज ICU निगरानी में है और डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक हीट स्ट्रोक सामान्य गर्मी लगने से अलग और ज्यादा खतरनाक स्थिति होती है। इसमें शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता। जैसे लंबे समय तक धूप में रहना, लगातार पसीना निकलना और पर्याप्त पानी न पीना इसकी बड़ी वजह बन सकता है। इसके प्रमुख लक्षण नीचे बताए जा रहे हैं-
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मजदूर, डिलीवरी कर्मचारी, ट्रैफिक पुलिस, रिक्शा चालक और खुले में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोग भी हीट स्ट्रोक का जल्दी शिकार हो सकते हैं। कई लोग गर्मी को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन शरीर में पानी और नमक की कमी अचानक स्थिति को गंभीर बना सकती है।
अस्पताल के डॉक्टर लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, ORS और हल्के भोजन का सेवन करने को कहा गया है। अगर किसी व्यक्ति को तेज कमजोरी, चक्कर, बेहोशी या शरीर बहुत ज्यादा गर्म महसूस हो, तो तुरंत उसे छाँव में लाकर मेडिकल सहायता लेनी चाहिए। हीट स्ट्रोक में देरी जानलेवा साबित हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रह सकता है। ऐसे में अस्पतालों में हीट से जुड़ी बीमारियों के मामले और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास
Dr. Ram Manohar Lohia Hospital में बीती रात 24 साल के एक युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक को तेज बुखार, शरीर का अत्यधिक तापमान, बेहोशी जैसी स्थिति और तेज डिहाइड्रेशन के लक्षण थे। डॉक्टरों ने उसे तुरंत इमरजेंसी देखभाल में रखा। फिलहाल उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
RML में दूसरा संदिग्ध हीट स्ट्रोक मरीज भी पहुंचा
अस्पताल प्रशासन ने मरीज को तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। शुरुआती जाँच में डॉक्टरों को हीट स्ट्रोक की आशंका दिखाई दी। फिलहाल मरीज ICU निगरानी में है और डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
क्या होते हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण?
- शरीर का तापमान 104°F या उससे ज्यादा होना
- बेहोशी या भ्रम की स्थिति
- तेज सिरदर्द
- उल्टी या मतली
- सांस लेने में दिक्कत
- त्वचा का गर्म और सूखा हो जाना
- अत्यधिक कमजोरी और चक्कर आना