उत्तर से दक्षिण तक बारिश का दौर! यूपी के 64 ज़िलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, जानें कहाँ कैसा रहेगा मौसम
Gaon Connection | Jul 01, 2026, 11:03 IST
देशभर में मानसून की गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तर प्रदेश के 64 ज़िलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं अरुणाचल प्रदेश के कई ज़िले बाढ़ से प्रभावित हैं।
मानसून ने पकड़ी रफ़्तार
जुलाई की शुरुआत के साथ देशभर में मानसून की गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर, पश्चिमी और दक्षिणी भारत तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने के संकेत हैं, जबकि महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज-चमक, तेज़ हवाओं और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है।
हालाँकि बारिश की गतिविधियाँ बढ़ी हैं, लेकिन जून का महीना देश के लिए सामान्य से काफ़ी कम वर्षा वाला रहा। जून 2026 में देश में केवल 99.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 39.8 प्रतिशत कम है। यह वर्ष 1901 के बाद 125 वर्षों का पाँचवाँ सबसे सूखा जून रहा। मौसम विभाग का मानना है कि जुलाई में भी कुल वर्षा औसत से कम रह सकती है। ऐसे में खरीफ़ फसलों की बुआई के बीच किसानों को जल संरक्षण और मौसम के पूर्वानुमान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। दिल्ली में एक जुलाई को मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। सुबह हल्की फुहार शुरू हो चुकी है और दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दो और तीन जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। चार जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और पाँच व छह जुलाई को 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मानसून सक्रिय बना हुआ है। सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण 28 में से 12 ज़िले बाढ़ से प्रभावित हैं। केयी पान्योर ज़िले में 23 जून से जारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। लगभग 20 घर और अन्य रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई सड़कें और पुल प्रभावित हुए हैं तथा राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में सबसे अधिक 157 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी में 96.4 मिमी, ललितपुर के तालबेहट में 106 मिमी, अयोध्या में 69 मिमी, अंबेडकरनगर के टांडा में 68 मिमी, गोंडा में 64 मिमी, संतकबीरनगर के मुखलिसपुर में 61.4 मिमी और बस्ती में 55.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रामपुर, बुलंदशहर, झाँसी, शाहजहाँपुर, गोरखपुर और पीलीभीत में भी अच्छी बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहाँपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, आज़मगढ़, गाज़ीपुर, बलिया, मऊ, अंबेडकरनगर, बस्ती, ललितपुर, झाँसी, हमीरपुर, जालौन, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज और देवरिया समेत कई ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सोनभद्र, चंदौली, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, बाँदा, चित्रकूट, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, लखनऊ, फिरोज़ाबाद, आगरा, इटावा, मैनपुरी, फ़र्रुखाबाद, बदायूँ, संभल, अमरोहा, मेरठ, बागपत, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर और शामली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में मानसून आगे बढ़ चुका है। यहाँ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी वर्षा और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी भारत में गुजरात, राजस्थान और कोंकण-गोवा में भी मानसून प्रभावी बना हुआ है। महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में पाँच जुलाई तक व्यापक बारिश का अनुमान है। दो और तीन जुलाई को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि एक जुलाई और चार से पाँच जुलाई के बीच भी कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मानसून सक्रिय है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु के कोयंबटूर के पहाड़ी इलाकों और नीलगिरी में भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तरी तमिलनाडु में तेज़ हवाओं के साथ मध्यम और दक्षिणी ज़िलों में हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।
हालाँकि बारिश की गतिविधियाँ बढ़ी हैं, लेकिन जून का महीना देश के लिए सामान्य से काफ़ी कम वर्षा वाला रहा। जून 2026 में देश में केवल 99.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 39.8 प्रतिशत कम है। यह वर्ष 1901 के बाद 125 वर्षों का पाँचवाँ सबसे सूखा जून रहा। मौसम विभाग का मानना है कि जुलाई में भी कुल वर्षा औसत से कम रह सकती है। ऐसे में खरीफ़ फसलों की बुआई के बीच किसानों को जल संरक्षण और मौसम के पूर्वानुमान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार से लेकर पूर्वोत्तर तक बारिश का असर
पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मानसून सक्रिय बना हुआ है। सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण 28 में से 12 ज़िले बाढ़ से प्रभावित हैं। केयी पान्योर ज़िले में 23 जून से जारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। लगभग 20 घर और अन्य रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई सड़कें और पुल प्रभावित हुए हैं तथा राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 64 ज़िलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहाँपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, आज़मगढ़, गाज़ीपुर, बलिया, मऊ, अंबेडकरनगर, बस्ती, ललितपुर, झाँसी, हमीरपुर, जालौन, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज और देवरिया समेत कई ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सोनभद्र, चंदौली, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, बाँदा, चित्रकूट, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, लखनऊ, फिरोज़ाबाद, आगरा, इटावा, मैनपुरी, फ़र्रुखाबाद, बदायूँ, संभल, अमरोहा, मेरठ, बागपत, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर और शामली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य भारत और दक्षिणी राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी