Customs Duty Cut: सरकार ने 40 जरूरी केमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी की खत्म, खाद से लेकर दवाइयों तक ये 40 सामान होंगे सस्ते

Gaon Connection | Apr 03, 2026, 16:09 IST
Share
पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के बीच, भारत सरकार ने 2 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्लास्टिक, दवाइयों और पेट्रोकेमिकल्स जैसे 40 जरूरी सामानों पर कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। यह छूट 30 जून 2026 तक लागू रहेगी, जिससे महंगाई पर काबू पाने में मदद मिलेगी।
40 जरूरी सामानों पर  कस्टम ड्यूटी खत्म
40 जरूरी सामानों पर  कस्टम ड्यूटी खत्म
पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने के खतरे को देखते हुए, भारत सरकार ने 2 अप्रैल 2026 को एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्लास्टिक, दवाइयों और पेट्रोकेमिकल्स सहित 40 जरूरी सामानों के आयात पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह से हटा दी है। यह कदम ग्लोबल सप्लाई चेन में आई बाधाओं और कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण देश में सामानों की किल्लत और महंगाई को रोकने के लिए उठाया गया है। यह छूट 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी।

महंगाई और सप्लाई संकट से निपटने की रणनीति

सरकार ने यह फैसला पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच लिया है, जिसने दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा कर दिया है। इस संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 50 फीसदी का उछाल आया है। भारत अपनी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट से आयात करता है, इसलिए यह स्थिति चिंताजनक थी। इस दबाव को कम करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

इन सामानों पर से कस्टम ड्यूटी हटाई गई

जिन 40 सामानों पर से कस्टम ड्यूटी हटाई गई है, उनमें एनएहाइड्रस अमोनिया, मेथनॉल, टोल्यूनि, स्टाइरीन, विनाइल क्लोराइड मोनोमर, पॉलीइथाइलीन, पॉलीप्रोपाइलीन, एपॉक्सी रेजिन, पॉलीयूरीथेन और फॉर्मल्डेहाइड डेरिवेटिव्स जैसे जरूरी इनपुट शामिल हैं। ये सामान फार्मास्युटिकल्स (दवाइयां बनाने में), ऑटोमोटिव पार्ट्स (गाड़ियों के पुर्जे) और बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग (सामान बनाने) में इस्तेमाल होते हैं।

इस लिस्ट में शामिल कुछ प्रमुख वस्तुएं इस प्रकार हैं: निर्जल अमोनिया, टोल्यून, स्टाइरीन, डाइक्लोरोमीथेन, विनाइल क्लोराइड मोनोमर, मेथनॉल, आइसोप्रोपाइल अल्कोहल, मोनोएथिलीन ग्लाइकोल (MEG), फिनॉल, एसिटिक अम्ल, विनाइल एसीटेट मोनोमर, शुद्ध टेरेफ्थैलिक अम्ल (PTA), एथिलीनडायमीन, डाइएथेनोलामाइन एवं मोनोएथेनोलामाइन, टोल्यून डाय-आइसोसाइनेट, अमोनियम नाइट्रेट, लीनियर एल्किलबेंजीन, एथिलीन के पॉलिमर, पॉलीप्रोपाइलीन, पॉलीस्टाइरीन, स्टाइरीन-एक्रिलोनाइट्राइल (SAN), एक्रिलोनाइट्राइल-ब्यूटाडाइन-स्टाइरीन (ABS), पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC), पॉलीटेट्राफ्लोरोएथिलीन, पॉलीविनाइल एसीटेट, पॉलीविनाइल अल्कोहल, पॉली (मेथाइल मेथाक्रिलेट), पॉलीऑक्सिमेथिलीन (POM - एसीटल), पॉलीऑल्स, पॉलीईथर ईथर कीटोन (PEEK), एपॉक्सी रेज़िन, पॉलीकार्बोनेट्स, एल्किड रेज़िन, पॉलीएथिलीन टेरेफ्थेलेट (PET) चिप्स, असंतृप्त पॉलिएस्टर रेज़िन, पॉलीब्यूटिलीन टेरेफ्थेलेट, फॉर्मल्डिहाइड, यूरिया फॉर्मल्डिहाइड, मेलामाइन फॉर्मल्डिहाइड, फिनोल फॉर्मल्डिहाइड, पॉलीयूरीथेन, पॉलीफिनाइलिन सल्फाइड (PPS), और पॉलीब्यूटाडाइन, स्टाइरीन-ब्यूटाडाइन।

क्र.सं.CTH कोडप्रोडक्ट का नाम
12814 10 00Anhydrous Ammonia
22902 30 00Toluene
32902 50 00Styrene
42903 12 00Dichloromethane
52903 21 00Vinyl Chloride Monomer
62905 11 00Methanol
72905 12 20Isopropyl Alcohol
82905 31 00Monoethylene Glycol (MEG)
92907 11 10Phenol
102915 21 00Acetic Acid
112915 32 00Vinyl Acetate Monomer
122917 36 00Purified Terephthalic Acid (PTA)
132921 21 00Ethylenediamine
142922 SeriesDiethanolamine & Monoethanolamine
152929 10 20Toluene Di-isocyanate
163102 30 00Ammonium Nitrate
173817 00 11Linear Alkylbenzenes
183901Polymers of Ethylene
193902 SeriesPolypropylene
203903 SeriesPolystyrene
213903 20 00SAN (Styrene-Acrylonitrile)
223903 30 00ABS
233904 SeriesPVC
243904 61 00Polytetrafluoroethylene
253905 SeriesPolyvinyl Acetate
263905 30 00Polyvinyl Alcohol
273906 SeriesPMMA
283907 10 00POM (Acetal)
293907 29Polyols
303907 29 90PEEK
313907 30 10Epoxy Resins
323907 40 00Polycarbonates
333907 50 00Alkyd Resins
343907 SeriesPET Chips
353907 91 20Unsaturated Polyester Resins
363907 91 50Polybutylene Terephthalate
372912 / 3909 SeriesFormaldehyde & Derivatives
383909 50 00Polyurethanes
393911 90 90PPS
404002Polybutadiene, Styrene Butadiene

पिछले हफ्ते पेट्रोल-डीजल पर कम हुई थी एक्साइज ड्यूटी

यह भी बता दें कि इससे पहले 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त रूप से हमला किया था, जिसके बाद से यह संघर्ष शुरू हुआ। इस संघर्ष की वजह से ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 50 फीसदी का उछाल आया है। इस दबाव को कम करने के लिए सरकार ने पिछले हफ्ते भी कुछ बड़े फैसले लिए थे। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। मौजूदा समय में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर इसे फ्री रखा गया है।
Tags:
  • Customs Duty Cut
  • कस्टम ड्यूटी में कटौती
  • Inflation Control
  • महंगाई नियंत्रण
  • West Asia Crisis
  • import duty exemption 40 items
  • petrochemical products list India
  • duty free raw materials India