माताओं और नवजातों की देखभाल अब होगी आसान, केंद्र सरकार ने लॉन्च किया ‘जननी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म
Preeti Nahar | May 07, 2026, 15:13 IST
नई पहल के तहत, केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की देखभाल के लिए 'जननी' नामक एक डिजिटल प्लेटफार्म लॉन्च किया है। यह प्लेटफार्म गर्भावस्था से लेकर जन्म तक की सभी जानकारियों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखेगा। इससे डॉक्टर्स को सही समय पर जानकारी मिलेगी और महिलाओं को कागज के झमेलों से छुटकारा मिलेगा।
गर्भवती महिलाओं को कई सुविधाएं मिलेंगी
देश में गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और माताओं की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय नवाचार एवं समावेशिता शिखर सम्मेलन के दौरान ‘जननी’ (प्रसवपूर्व, प्रसवोत्तर और नवजात शिशु एकीकृत देखभाल यात्रा) डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म का मकसद महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं को एक ही डिजिटल सिस्टम से जोड़ना है, ताकि गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म और उसके बाद की देखभाल तक सभी रिकॉर्ड सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध रहें।
‘जननी’ एक सेवा आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे प्रजनन आयु की महिलाओं के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को ट्रैक करने के लिए तैयार किया गया है। यह पुराने RCH (रीप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ) पोर्टल का अपग्रेडेड वर्जन है। इस प्लेटफॉर्म पर महिला की गर्भावस्था से जुड़ी जानकारी, जांच रिपोर्ट, प्रसव की तैयारी, डिलीवरी, प्रसव के बाद की देखभाल, नवजात की निगरानी और परिवार नियोजन जैसी जानकारियां दर्ज होंगी। इससे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर सही जानकारी मिलेगी और इलाज आसान होगा।
जननी प्लेटफॉर्म के जरिए गर्भवती महिलाओं को कई सुविधाएं मिलेंगी।
इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात यह है कि अब महिलाओं को QR कोड आधारित डिजिटल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड को स्कैन करके डॉक्टर तुरंत मरीज की मेडिकल हिस्ट्री देख सकेंगे। इससे इलाज में देरी नहीं होगी और अगर महिला दूसरे शहर या राज्य में चली जाए, तब भी उसका रिकॉर्ड आसानी से मिल जाएगा।
जननी प्लेटफॉर्म में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए ऑटोमेटिक अलर्ट सिस्टम लगाया गया है। अगर किसी महिला की गर्भावस्था में खतरे के संकेत मिलते हैं तो स्वास्थ्य विभाग को तुरंत जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा अधिकारियों के लिए रियल टाइम डैशबोर्ड भी बनाया गया है, जिससे वे पूरे सिस्टम की निगरानी कर सकेंगे।
सरकार ने इस प्लेटफॉर्म को दूसरे डिजिटल हेल्थ सिस्टम से भी जोड़ा है। यह Ministry of Health and Family Welfare के तहत चल रहे U-WIN और पोषण प्लेटफॉर्म से जुड़कर काम करेगा। इससे बच्चों के टीकाकरण और पोषण संबंधी जानकारी भी एक ही जगह उपलब्ध होगी।
इस प्लेटफॉर्म पर महिलाएं आधार, ABHA हेल्थ आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण कर सकेंगी। इसके साथ ही प्रवासी परिवारों को भी बड़ा फायदा मिलेगा क्योंकि किसी भी राज्य में उनका रिकॉर्ड देखा जा सकेगा। इसे आप गूगल प्ले स्टोर जााकर डाउनलोड कर सकती हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक-
विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद करेगा। समय पर जाँच, सही रिकॉर्ड और लगातार निगरानी से महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। सरकार का कहना है कि ‘जननी’ प्लेटफॉर्म देश में डिजिटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करेगा और हर महिला तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
क्या है जननी प्लेटफॉर्म?
गर्भवती महिलाओं को क्या मिलेगा फायदा?
- समय पर जाँच की जानकारी
- टीकाकरण की तारीख का अलर्ट
- प्रसव की संभावित तारीख की जानकारी
- नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी
- पोषण संबंधी सलाह
- स्वास्थ्य रिकॉर्ड की डिजिटल सुविधा
QR कोड वाला मिलेगा डिजिटल MCH कार्ड
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की तुरंत होगी पहचान
U-WIN और पोषण प्लेटफॉर्म से भी जुड़ा
आधार, आभा और मोबाइल नंबर से होगा रजिस्ट्रेशन
अब तक कितने लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन?
34 करोड़ लाभार्थियों ने किया अब तक पंजीकरण
- 1.34 करोड़ लाभार्थियों का पंजीकरण
- 30 लाख से ज्यादा गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन
- 30 लाख से ज्यादा MCH कार्ड जारी
- 1 लाख से ज्यादा बायोमेट्रिक सत्यापन किए जा चुके हैं।