MSP Hike 2026: धान, अरहर, कपास समेत 14 खरीफ फसलों की MSP बढ़ी, जानिए कौनसी हैं ये 14 फसलें?
Preeti Nahar | May 13, 2026, 16:33 IST
केंद्र सरकार ने 2026-27 खरीफ सीजन के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी दी है। यह निर्णय किसानों के लिए एक सकारात्मक पहल है, जिससे उन्हें अपनी फसलों के उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से, सूरजमुखी बीज की एमएसपी में ₹622 प्रति क्विंटल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है।
MSP Hike 2026-14 फसलों की MSP बढ़ी
केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2026-27 के कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक में 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाना और उत्पादन लागत से अधिक लाभ सुनिश्चित करना है। नई MSP दरें मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए लागू होंगी। जानिए फसलों की नई MSP दरें-
14 खरीफ फसलों की नई MSP (2026-27)
| फसल | MSP 2026-27 (₹/क्विंटल) | पिछली MSP 2025-26 | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|
| धान (सामान्य) | ₹2441 | ₹2369 | ₹72 |
| धान (ग्रेड A) | ₹2461 | ₹2389 | ₹72 |
| ज्वार (हाइब्रिड) | ₹4023 | ₹3699 | ₹324 |
| ज्वार (मालदांडी) | ₹4073 | ₹3749 | ₹324 |
| बाजरा | ₹2900 | ₹2775 | ₹125 |
| रागी | ₹5205 | ₹4886 | ₹319 |
| मक्का | ₹2410 | ₹2400 | ₹10 |
| अरहर | ₹8450 | ₹8000 | ₹450 |
| मूंग | ₹8780 | ₹8768 | ₹12 |
| उड़द | ₹8200 | ₹7800 | ₹400 |
| मूंगफली | ₹7517 | ₹7263 | ₹254 |
| सूरजमुखी बीज | ₹8343 | ₹7721 | ₹622 |
| सोयाबीन | ₹5708 | ₹5328 | ₹380 |
| तिल | ₹10346 | ₹9846 | ₹500 |
| नाइजरसीड | ₹10052 | ₹9537 | ₹515 |
| कपास (मीडियम स्टेपल) | ₹8267 | ₹7710 | ₹557 |
| कपास (लॉन्ग स्टेपल) | ₹8667 | ₹8110 | ₹557 |